खबर लहरिया क्राइम महोबा : पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए मामा भारती ने की मीटिंग

महोबा : पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए मामा भारती ने की मीटिंग

महोबा जिले के मोहल्ला बजरिया की रहने वाली मामा भारती ने 31 अक्टूबर 2021 को अपने निजी स्थान में पीड़ित महिलाओं की समस्यायों को लेकर एक मीटिंग की। मामा भारती इस समय कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं। वह कहती हैं कि उनके बाबा यहां के माने हुए व्यक्ति थे जो गरीब व्यक्तियों की सहायता करते थे। उन्हें देखते हुए वह भी गरीब लोगों की मदद करती हैं। वह किसी एनजीओ से नहीं जुड़ी। वह यह काम पैसों के लिए नहीं करतीं। उनका उद्देश्य बस पीड़ित महिलाओं की मदद करना है जो की वह करती रहेंगी।

ये भी देखें – महोबा: 5 महीने से दहेज को लेकर हुई हिंसा पर कार्यवाही के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

काली पहाड़ी कबरई ब्लॉक गाँव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी की बच्ची के जन्म के बाद उसकी बेटी की मौत हो गयी थी। उन्होंने अपनी नातिन का बचपन से पाला है लेकिन उनके पास उसकी शादी के लिए पैसे नहीं है। इसी समस्या के निवारण के लिए वह मामा भारती के पास गयी थीं।

काली पहाड़ी में ही रहने वाली 14 साल की लड़की बताती है कि उनके पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं थे। एक दिन उसकी मम्मी मामा भारती से मिलीं और अपनी समस्या बताई। मामा भारती ने कुछ महिलाओं को इकठ्ठा किया और उन्हें ही उनकी ज़रूरत की सामग्री वितरण की।

ये भी देखें – LIVE वाराणसी: बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही राहत सामग्री

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)