खबर लहरिया कोरोना वायरस महोबा: जानिए क्या है आरोग्य सेतू ऐप और क्या हैं इसके फ़ायदे

महोबा: जानिए क्या है आरोग्य सेतू ऐप और क्या हैं इसके फ़ायदे

सरकार के द्वारा लांच किया गया आरोग्य सेतु एप्प की जानकारी और डाउनलोड करवाने के लिए महोबा जिले की प्रशासन जोरतोर से लगी है। जिलाधिकारी द्वारा सोसल मीडिया के जरिये लोगो को सूचना देकर इस एप्प को डाउनलोड करने की भी अपील की जा रही है। जिससे लोग इस बीमारी से बच सके। तो हमने इस एप को लेकर कुछ लोगो से बात की की इस एप्प के बारे में उन्हें क्या जानकारी है। तो आइए हम जानते है कि उन्हें क्या जानकारी है। हरगोविंद ने बताया कि उन्हें इस एप्प की जानकारी sms के दावा मिली थी। पहले उन्होंने इस एप्प को नही डाउनलोड किया बाद में जब कई बार sms आये और दोस्तो ने व्हाट्सएप पर भेजा तो फिर डाउनलोड किया। यह काफी अच्छा है। इसमे इस बीमारी से जुड़ी सारी जानकारियां दी गई है। बचाओ के उपाय भी बताए गए है। कहते है कि अगर आपके आसपास कोई कैरोना से पीड़ित मरीज होगा तो मोबाइल में घंटी बजने लगती है। महेंद्र ने बताया उनके मोबाइल में डाटा नही है इसलिए वह इस एप्प को नही यूज कर रहे है। बाकी उनके घर मे कई लोग इस एप्प को चलाते है। पर हमें इसके बारे में जानकारी है। हम लोग अपना बचाव मास्क पहन कर करते है। बाहर नहीं निकलते। न ही किसी को छूते है। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए हमने प्रधान, सचिव आशा बहु, आंगनवाड़ियों को आदेश दिया है कि वह लोगो को जागरूक करें और एक एप्प को डाउनलोड करवाएं। जिससे लोग इस बीमारी से लड़ सके। अपना बचाव कर सके। यह छोटे और बड़े दोनों मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। 22 अप्रैल तक 30 हजार एक सौ पचास लोगो ने डाउनलोड कर लिया है। इसके लिए पेपर और मीडया के द्वारा जानकारी लोगो को दी गई है। जिनके भी हमारे पास नंबर है हम उनको sms के द्वारा उस लिंक को भी भेज रहे है।