खबर लहरिया Blog महोबा : सूपा गाँव के मशहूर ‘पेड़े’

महोबा : सूपा गाँव के मशहूर ‘पेड़े’

जानिये महोबा जिले के गाँव में मिलने वाले प्रसिद्ध ‘पेड़े’ के बारे में।

                                                                                                            साभार- श्यामकली ( खबर लहरिया के लिए )

हर जिले की अपनी एक खासियत होती है। कोई जगह अपने पर्यटन स्थलों के लिये मशहूर होती है तो कोई उसके खान-पान और पहनावे के लिए। इन सब चीज़ों की ही वजह से लोग राज्य और जिलों को पहचानते हैं। जैसे आगरा का पेठा और बनारस का पान प्रसिद्ध है। वैसे ही महोबा के एक गाँव में वहां मिलने वाला पेड़ा लोगों में काफी लोकप्रिय है।

हम बात कर रहे हैं महोबा जिले के ब्लॉक चरखारी गाँव सूपा की। सूपा गाँव के रहने वाले मुन्ना लगभग 30 साल से पेड़ा बनाने का काम कर रहे हैं। मुन्ना कहते हैं कि उन्होंने बचपन से ही अपने परिवार में पेड़ा बनते हुए देखा है। वह एक दिन में 10 किलो पेड़ा बनाते हैं। इसके बाद वह सड़क किनारे ही अपने बनाये हुए पेड़े बेचते हैं। चलिए अब राहगीरों से ही जानते हैं कि यहां के मिलने वाले पेड़े को लेकर उनके ख्याल हैं।

ये भी पढ़ें- बुंदेलखंड : त्योहार और उनसे जुड़े व्यंजन

सूपा के पेड़े को लेकर राहगीरों की राय

राहगीर रोहित कहते हैं कि जब भी उनका महोबा आना-जाना होता है तो सूपा के पड़े ज़रूर खरीदकर खाते हैं। बस से आते हैं तो बस रुकवाकर पहले पेड़ा खरीदते हैं। इसमें रंग नहीं होता और यह बाजार की तरह ही मज़ेदार होता है।

सालट गांव के रहने वाले करन बताते हैं कि उन्हें खाने में मीठा बहुत ही पसंद है। पेड़ा ज़्यादा महंगा भी नहीं मिलता। 200 रूपये किलो मिलता है। एक पैदा 100 ग्राम का होता है। यह ज़्यादा मीठा भी नहीं होता और खुसबू भी अच्छी होती है।

पेड़ा बनाने के लिए सामग्री

– 500 ग्राम मावा
– 300 ग्राम बूरा
– 10 इलाइची
– 6 बादाम
– 5 पिस्ते

यह सामग्री कम या ज़्यादा हो सकती है।

ये भी देखें : जानिये बुंदेलखंड के मशहूर व्यंजनों के बारे में

पेड़ा बनाने की तरीका

                                                                                                          साभार- श्यामकली ( खबर लहरिया के लिए)

 

– पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मावा को ले और कढ़ाई में घी डालकर मावे को अच्छी तरह से भुनना शुरू करें।

– कढ़ाई में पड़े मावे को लगातार कलछी की मदद से चलाते रहें ताकि वो नीचे से जले ना। मावे को तब तक भुने जब तक उसका रंग हल्का भूरा नहीं हो जाता। कुछ देर बाद आपके मावे से खुशबु आने लगेगी और रंग भी बदल जाएगा।

– पेड़े बनाने के लिए मावा भुनकर तैयार है। अब मावा ठंडा होने का इंतज़ार करें। मावा के ठंडा होने पर उसमें इलायची के कुछ दाने छील कर डाल दें और मावे में मिला दें।

– इतना करने के बाद इसी मावा में मेवा के कटे हुए बारीक़ टुकड़े डाले और मिला दे। अब मावे को एक बर्तन में ले और स्वादानुसार बुरा मिलाकर मावा के मिश्रण और बुरे को मिक्स करें।

– पेड़े बनने का मिश्रण तैयार है। अब थोड़े से मिश्रण को हाथ में ले और दोनों हाथो की हथेली की मदद से मिश्रण को पेड़े का आकार दे।

– सारे मिश्रण का इसी तरह पेड़े बनाकर तैयार कर ले और ऊपर से उन पर इलायची के दाने लगाए। कुछ ही देर में आपके स्वादिष्ट और लाजवाब पेड़े बनकर तैयार है। इन्हें डब्बे में भर ले और अपनी मर्ज़ी के अनुसार इसका स्वाद लें।

पेड़े बनाने में 30 मिनट का समय लगता है। इन्हें बनाने की तैयारी करने में 15 मिनट का समय लगता है। दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह पेड़े 5 सदस्यों के लिए काफी है। फिर जब भी मन करे खाने का पेड़ा तो विधि देखिये, बनाइये, खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

इस खबर की रिपोर्टिंग श्यामकली द्वारा की गयी है। 

ये भी देखें : किसान अच्छी फसल के लिए एनपीके खाद व उर्वरकों की सही मात्रा में इस्तेमाल का तरीका जानें

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)