खबर लहरिया National महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का प्लेन क्रैश में हुआ निधन

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का प्लेन क्रैश में हुआ निधन

अजीत पवार समेत इस प्लेन क्रैश में 5 लोगों का निधन हुआ है। प्लेन क्रैश पुणे के बारामती में हुआ जहाँ से पवार विधायक थे।  

Ajit Pawar

महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। आज 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत तीन अन्य लोगों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। अजित पवार 66 साल के थे। आज सुबह करीब 8.45 को बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। हादसे में शामिल विमान दिल्ली स्थित चार्टर कंपनी वीएसआर का लीयरजेट 45 था।

 

 

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के सुप्रीमो अजीत पवार पुणे के बारामती से ही विधायक थे।   

 

बारामती के उस अस्पताल में खूब भीड़ देखी गयी जहाँ उनके शव को ले जाय गया था। 

 

 

X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुःख जताते हुए लिखा, “श्री अजित पवार जी जननेता थे और उनका ज़मीनी स्तर पर लोगों से गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे और एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में व्यापक सम्मान प्राप्त किया। प्रशासनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और गरीब व वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के प्रति उनका समर्पण विशेष रूप से उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

 

 

द हिन्दू से राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। राउत ने कहा, “यह एक अजीब संयोग है कि बारामती, जो उनके दिल के बहुत करीब थी, वही जगह है जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।” 

 

पवार के मंत्रिमंडल की बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आने की बात याद करते हुए, श्री राउत ने उनकी मृत्यु को ‘अविश्वसनीय’ बताया। “महाराष्ट्र गहरे दर्द में है। राज्य में क्या गलत हो रहा है, समझ नहीं आ रहा? हम युवा नेतृत्व को बहुत जल्दी खो रहे हैं,” श्री राउत ने अफसोस जताया।