पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि “कई को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। जिन पांच लोगों की जान गई उनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
लेखन – सुचित्रा
यूपी के लखनऊ में किसान पथ पर बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही बस संख्या UP17 AT 6372 में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल है। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। यह घटना आज गुरुवार की सुबह 15 मई 2025 की है। पुलिस अधिकारी ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई।
न्यूज़ एंजेसी एएनआई को पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि, जिस बस में आग लगी वह निजी स्लीपर डबल डेकर बस थी। इस बस में करीब 60-70 यात्री थे।
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ साउथ DCP निपुण अग्रवाल ने बताया, “आज सुबह मोहनलालगंज थाने को सूचना मिली कि बेगूसराय, बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में आग लग गई है… दुर्भाग्य से आग में 5 लोगों की मौत हो गई… जिन यात्रियों को बचा लिया गया है, उन्हें उनके गंतव्य के लिए… https://t.co/bXLHjrYEnS pic.twitter.com/QXzeqQUv7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
हादसे में 5 लोगों की मौत
पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि “कई को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। जिन पांच लोगों की जान गई जिनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
मृतकों की पहचान
लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल
सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष
देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष
साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष
एक अज्ञात पुरुष
मृतकों के नाम की जानकारी अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में साझा की है।
जलती बस सड़क पर दिखी
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार बस में आग लगने के बाद भी बस करीब एक किलोमीटर तक चल रही थी। मौके पर ड्राइवर और कंडक्टर बस से भाग गए। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास लगभग करीब आधे घंटे तक किया। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’