पश्चिम एशिया में, यानी इज़राइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिख रहा है। इसकी वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित तौर पर कमी हो गई है और कई जगह कालाबाज़ारी भी हो रही है। प्रशासन ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके अवैध रूप से जमा किए गए गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। वहीं, गैस लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। इसी दौरान दो बुजुर्गों की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की खबर भी सामने आई है।
LPG गैस सिलेंडर की कालाबजारी
युद्ध के चलते LPG सिलेंडर की कमी को देखते हुए कालाबजारी शुरू हो गई है। कई लोग इसे दुगने, तिगने दामों में आम जनता को बेच रहे हैं। यहां तक कि एक एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 3000 रुपए तक है। इसी कालाबजारी को देखते हुए कई राज्यों एलपीजी गैस सिलेंडर रैकेट का भंडाफोड़ भी हुआ है।
दिल्ली के मुंडका में 610 LPG सिलेंडर जब्त
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सिलेंडर बाहरी दिल्ली के मुंडका स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से रखे गए गए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के करीब 610 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। एएनआई ने अपने की सोशल मीडिया X अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया।
#WATCH | In a major enforcement action, the Crime Branch, Delhi Police busted an illegal LPG cylinder hoarding racket operating from a godown in Mundka, Outer Delhi. 610 LPG Cylinders of Indane, Bharat Gas & HP Gas were seized, which were illegally stored: Delhi Police
(Source:… pic.twitter.com/PW5xuprx6d
— ANI (@ANI) March 16, 2026
एमपी में 22 LPG सिलेंडर जब्त
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार कटनी जिले में भी कालाबजारी पर सख्त कार्रवाई की गई और गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ संयुक्त जांच दल का गठन किया गया था। इसकी सूचना मिलने पर टीम ने माधवनगर गेट के समीप स्थित सूरज बालानी के मकान में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान परिसर में संचालित दो दुकानों की तलाशी ली गई, जहां कुल 22 घरेलू 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए गए। मौके से तीन गैस बुक और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटा भी जब्त किया गया।
यूपी में छापेमारी और एफआईर दर्ज
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार यूपी में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 4,816 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 12 मार्च से शुरू हुआ और अभी भी जारी है।
LPG गैस सिलेंडर की किल्लत और भीड़
युद्ध के चलते भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलैंडर को लेकर लोगों की चिंताए बढ़ गई है। लोग पहले से ही गैस की बुकिंग कर रहे हैं। बाजार में भी इंडक्शन (बिजली से चलने वाला चूल्हा) की खरीद में भी भारी उछाल आया है। लोगों को एलपीजी गैस की कमी का डर सताने लगा है इसलिए गैस एंजेसी के बाहर सुबह से ही लम्बी लाइन देखने को मिल रही है लेकिन लोगों को गैस सिलंडर नहीं मिल रहा है। हालाँकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने सख्त ई-केवाईसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी है।
LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग और कमी को लेकर आंकड़ें
LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अपडेट सामने आया है जहां पाया गया है कि एलपीजी गैस के ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोत्तरी देखी गई है। 13 मार्च को 88.8 लाख की तुलना में 14 मार्च को लगभग 77 लाख बुकिंग की गई थी। ऑनलाइन बुकिंग 84% से बढ़कर लगभग 87% की गई।
LPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे दो लोगों की मौत
एलपीजी गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोग घंटों लंबी कतार में लगे रहते है। इसी दौरान पंजाब और यूपी के फर्रुखाबाद से मौत की खबर सामने आई। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार 13 मार्च को 70 वर्षीय बुजर्ग की लम्बे समय से लाइन में खड़े रहने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह कढ़ाई का काम करने वाले मजदूर मुख्तियार अहमद गैस एजेंसी के गोदाम पर एलपीजी सिलेंडर लेने गए थे। परिवार का दावा है कि वह लंबे समय से कतार में खड़े थे और अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़े। इसी तरह की खबर पंजाब के बरनाला जिले में भी घटी। जहां 66 साल के भूषण कुमार मित्तल की गैस एजेंसी पर कतार में इंतजार करते समय कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह सुबह करीब आठ बजे शहना ब्लॉक की एक गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचे थे और उन्हें टोकन नंबर 25 दिया गया था। करीब दो घंटे तक उन्होंने इंतजार किया और थककर एक सिलेंडर पर बैठ गए और लगभग दस बजे अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भारतीय जहाज शिवालिक LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंचा
भारत में एक बड़ा हिस्सा LPG गैस बाहर देश से आता है। इस वजह से युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिला। कल सोमवार 16 मार्च 2026 को होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) पार कर भारतीय जहाज शिवालिक क़तर से गुजरात के बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है। कहा जा रहा है कि इतनी LPG से 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
युद्ध के बीच होर्मुज में रुका भारतीय जहाज शिवालिक LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है।
इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है। मतलब इतनी LPG से 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं। pic.twitter.com/0gIoxWShlo
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) March 17, 2026
जल्दीबाजी और घबराहट में न करे बुकिंग
इंडियन आयल प्राइवेट लिमिटेड ने घबराहट में बुकिंग करने से मना किया है। सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि “हम समझते हैं कि कुछ ग्राहक सामान्य से पहले ही रीफिल बुक कर रहे होंगे। हालांकि, अग्रिम या जल्दबाजी में की गई बुकिंग से मांग अस्थायी रूप से बढ़ सकती है और डिलीवरी में देरी हो सकती है। एक छोटा सा कदम बड़ा फर्क ला सकता है, कृपया अपनी एलपीजी रीफिल तभी बुक करें जब आवश्यक हो और जल्दबाजी में बुकिंग न करें।”
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

