खबर लहरिया Blog Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Updates: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने बुर्का पहनी महिलाओं से चेहरा दिखाने को कहा, वायरल वीडियो

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Updates: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने बुर्का पहनी महिलाओं से चेहरा दिखाने को कहा, वायरल वीडियो

लोकसाभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं।

(यह पेज नई जानकारी के साथ अपडेट होता रहेगा। नई जानकारी पढ़ते रहने के लिए पेज को रिफ्रेश करें)

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण आज 13 मई 2024 सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। चौथे चरण के मतदान 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं। इस चरण में कुल 1,717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश इत्यादि शामिल है। इसके साथ ही आज ही आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में अब तक तीन चरणों में चुनाव हो चुके हैं। पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण के मतदान 7 मई को थे। पहले चरण में 21 राज्यों और लोकसभा क्षेत्रों के 102 निर्वाचन क्षेत्र में कुल 62.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए थे। दूसरे चरण में 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 64 प्रतिशत मतदान दर्ज़ किया गया। तीसरे चरण में लगभग 64 प्रतिशत मत दर्ज़ किये गए हैं। 7 मई को तीसरे चरण में हुआ मतदान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों पर हुआ था। आज सोमवार 13 मई को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू चुकी है जोकि शाम 6 बजे तक चलेगी।

चौथे चरण में इन 10 राज्यों में इतनी सीटों पर मतदान

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटें और लोकसभा क्षेत्र

उत्तर प्रदेश – 13 सीटों पर चुनाव। शाहजहाँपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच

मध्य प्रदेश – 8 सीटों पर चुनाव। देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

बिहार – 5 सीटों पर चुनाव। दरभंगा, उजियापुर, समस्तीपुर बेगूसराय, मुंगेर

आंध्र प्रदेश – 25 सीटों पर चुनाव। अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ले, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडपा, नेल्लोर, तिरुपति , राजमेत, चित्तूर।

जम्मू और कश्मीर – 1 सीट पर चुनाव। श्रीनगर

झारखण्ड – चार सीटों पर चुनाव। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

ओडिशा – चार सीटों पर चुनाव। नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी

महाराष्ट्र – ग्याहरह सीटों पर चुनाव। नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड

पश्चिम बंगाल – आठ सीटों पर चुनाव। बहरामपुर, कृष्णानगर,, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम, राणाघाट

तेलंगाना – 17 सीटों पर चुनाव। आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, महबूबनगर, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगिर, वारंगल, महबुदाबाद, खम्मम

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि “चौथे चरण में कुल 17,47,810 मतदाताओं को नामांकित किया गया है, जिनमें 8,75,938 पुरुष, 8,71,808 महिलाएं और 64 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। लगभग 11,682 दिव्यांग (विकलांग) व्यक्ति और 100 वर्ष से अधिक आयु के 705 मतदाता हैं।”

——————————————————————————————————————————————————————————————————-

(ताज़ा अपडेट)

भाजपा प्रत्याशी माधवी लता पर मामला दर्ज़

हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार माधवी लता का आज एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बुर्का पहनी मुस्लिम महिला मतदाताओं से कथित रूप से चेहरा दिखाने को कहती दिख रही हैं ताकि पहचान पत्र से उनके चेहरे का मिलान किया जा सके।

चौथे चरण में दोपहर 3 बजे 52.6% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 52.6% मतदान दर्ज हुआ।

मध्य प्रदेश में 3 बजे तक 59.63 % मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 59.63% मतदान दर्ज हुआ।

देवास – 63.08 %
उज्जैन – 60.83 %
मंदसौर -61.58 %
रतलाम – 62.78 %
धार – 60.18 %
इंदौर – 48.04 %
खरगोन – 63.84 %
खंडवा – 59.87 %

बिहार में 3 बजे तक 45.23 % मतदान दर्ज

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 45.23 % मतदान दर्ज किया गया।

दरभंगा -47.61 %
उजियारपुर – 46.00 %
समस्तीपुर – 47.24 %
बेगूसराय – 42.57 %
मुंगेर – 43.55 %

झारखंड की चार लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक करीब 44% मतदान

झारखंड की चार लोकसभा सीट पर दोपहर एक 1 तक लगभग 44 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था।

बता दें, पूर्वी राज्य में यह पहले चरण का चुनाव है। माओवाद प्रभावित सिंहभूम सीट पर दोपहर एक बजे तक लगभग 43.83 प्रतिशत, खूंटी पर 47.41 प्रतिशत, लोहरदगा पर 43.46 प्रतिशत और पलामू सीट पर 41.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

आंध्र प्रदेश में चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक ने मारा मतदाता को थप्पड़

लोकसभा चनाव के दौरान आंध्रप्रदेश से एक मामला सामने आया है जिसके अनुसार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक ए शिवकुमार ने मतदाता को थप्पड़ मार दिया। घटनाक्रम गुंटूर जिले के एक मतदान केंद्र की है।

एनडीटीवी ने इस मामले को लिखते हुए बताया, मामले को लेकर वीडियो वायरल हो रही थी। वीडियो में तेनाली के वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक ए शिवकुमार मतदाता के पास आते हैं और उसके चेहरे पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामले को लेकर पूरी खबर पढ़ें – Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Updates: आंध्र प्रदेश में चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक ने मतदाता को मारा थप्पड़

चौथे चरण में 1 बजे तक कुल 40.32% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान दर्ज किया गया।

आंध्र प्रदेश – 40.26%
बिहार – 34.44%
जम्मू और कश्मीर – 23.57%
झारखंड – 43.80%
मध्य प्रदेश – 48.52%
महाराष्ट्र – 30.85%
ओडिशा – 39.30%
तेलंगाना – 40.38%
उत्तर प्रदेश – 39.68%
पश्चिम बंगाल – 51.87%

बिहार में 1 बजे तक 34.44 % मतदान दर्ज

बिहार की 5 लोकसभा सीटों का दोपहर 1 बजे तक का कुल मतदान 34.44 % मतदान दर्ज किया गया।

दरभंगा -33.13 %
उजियारपुर – 34.90 %
समस्तीपुर – 36.28 %
बेगूसराय – 33.02 %
मुंगेर – 35.09 %

इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार कार्यालय ने सोशल मीडिया X पर दी।

मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 48.52% मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रो में दोपहर 1 बजे तक 48.52% मतदान दर्ज किया गया है।

देवास – 52.11%
उज्जैन – 49.71%
मंदसौर – 50.39%
रतलाम – 51.13%
धार – 49.37%
इंदौर – 38.60%
खरगोन – 51.48%
खंडवा – 48.15%

मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक मतदान वाली प्रथम तीन विधानसभाओं में आज मतदान हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है।

रतलाम जिले की सैलाना में 40.13%
रतलाम ग्रामीण में 39.37%
उज्जैन के तराना में 39.04%

इसकी जानकरी मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस के माध्यम से दी।

श्रीनगर में सुबह 11 बजे तक 14.94% मतदान, 2019 के कुल मतदान से अधिक है मत

श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में अब तक 14.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह मतदान प्रतिशत 2019 में जम्मू-कश्मीर की सीट से हुए कुल मतदान से अधिक है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, श्रीनगर में कुल 17.48 लाख पात्र मतदाता हैं।

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत था, जबकि 2014 में यह 25.86 प्रतिशत था।

लोकसभा चुनाव चौथा चरण: 11 बजे तक 24.87% वोटिंग

1. पश्चिम बंगाल- 32.78%
2. मध्य प्रदेश- 32.38
3. उत्तर प्रदेश- 27.12%
4. झारखंड- 27.40%
5. तेलंगाना- 24.31%
6. ओडिशा- 23.28%
7. आंध्र प्रदेश- 23.10%
8. बिहार-22.54%
9. महाराष्ट्र- 17.51%
10. जम्मू-कश्मीर-14.54%

पुणे : मतदान सूची में नाम न होने से लोग वापस लौटे घर

महाराष्ट्र, मुंबई के पुणे ने कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब होने की खबर है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मतदाता सूची से नाम गायब होने की वजह से कई लोग बिना वोट डाले ही घर लौट गए।

रिपोर्ट के अनुसार, वडगांव शेरी में हरिप्रसाद सोसाइटी के निवासी प्रभाकर वालिम्बे (76) ने बताया कि उन्हें वडगांव शेरी में कस्तूरबा सहकारी हाउसिंग सोसाइटी के बूथ से लौटा दिया गया।

पढ़ें पूरी खबर – Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Updates: पुणे में कई बुज़ुर्ग व युवाओं के नाम मतदाता सूची से गायब

बिहार में सुबह 11 बजे तक 22.54 % मतदान दर्ज

बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इसमें दरभंगा, मुंगेर, समस्तीपुर, बेगूसराय, उजियारपुर शामिल है।

दरभंगा – 22.73 %
उजियारपुर – 22.79 %
समस्तीपुर – 23.69 %
बेगूसराय – 20.93 %
मुंगेर – 22.85 %

इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार कार्यालय ने सोशल मीडिया X पर दी।

मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 32.38% मतदान दर्ज

मध्यप्रदेश में 8 लोकसभा क्षेत्रों के 16 जिलों के 18,007 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 32.38% मतदान दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी।

देवास – 35.83 %

उज्जैन – 34.25 %

मंदसौर 34.12 %

रतलाम – 34.12 %

धार – 32.62 %

इंदौर – 25.01 %

खरगोन – 33. 52 %

खंडवा – 31.87 %

बिहार में चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान के दौरान मुंगेर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत हो गई। एनडीटीवी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक शिक्षक का नाम ओमकार चौधरी था व उनकी ड्यूटी मतदान केंद्र संख्या 210 पर लगी थी।

यह खबर यहां पढ़ें – Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Updates: बिहार में चुनाव के दौरान शिक्षक की मौत

यूपी की 13 लोकसभा सीट पर नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत मतदान

एनडीटीवी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 13 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.67 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

Lok Sabha Elections Phase 4: सुबह 9 बजे 10 राज्यों में मतदान प्रतिशत

आंध्रप्रदेश – 9.05%

बिहार – 10.18%

जम्मू एन्ड कश्मीर – 5.07%

झारखंड – 11.78%

मध्यप्रदेश – 14.97%

महाराष्ट्र – 6.45%

ओडिशा – 9.23%

तेलंगना – 9.51%

उत्तर प्रदेश – 11.67%

पश्चिम बंगाल – 15.24%

(स्त्रोत – लाइव मिनट )

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke