खबर लहरिया Blog Lok Sabha Election Results 2024 | उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ से चुनाव परिणाम

Lok Sabha Election Results 2024 | उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ से चुनाव परिणाम

पीएम नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से जीत गए हैं। पीएम मोदी को 612970 (+ 152513) वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अजय राय व बसपा से अतहर जमाल लारी को हार का सामना करना पड़ा।

(नई जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें)

लोकसभा चुनाव 2024: आज 4 जून को ज़ारी मतगणना में भाजपा अन्य पार्टियों से सबसे आगे नज़र आ रही है। 543 लोकसभा सीटों पर अब भी गिनती हो रही है। बता दें, उत्तर प्रदेश की 80, मध्य प्रदेश की 29, छत्तीसगढ़ की 11 और बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई है। इस आर्टिकल में इन चार राज्यों से जुड़े चुनाव परिणाम के बारे में जानें।

उत्तर प्रदेश से प्रमुख उम्मीदवारों के तौर पर वाराणसी की वीआईपी सीट से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस प्रमुख अजय राय आमने-सामने रहें। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी (कांग्रेस), लखनऊ से राजनाथ सिंह (बीजेपी), अमेठी से स्मृति ईरानी (बीजेपी) और किशोरी लाल शर्मा (कांग्रेस), इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी (भाजपा) और उज्ज्वल रमण सिंह (समाजवादी पार्टी) एक-दूसरे के सामने रहे।

मध्य प्रदेश में प्रमुख उम्मीदवारों में गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा), राव यादवेंद्र सिंह (कांग्रेस), विदिशा में शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) और भानु प्रताप शर्मा (कांग्रेस) रहें। इंदौर से शंकर लालवानी (भाजपा) और अक्षय कांति बाम (कांग्रेस) रहें। भोपाल से आलोक शर्मा (भाजपा) और अरुण श्रीवास्तव (कांग्रेस), ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी के भरत सिंह कुशवाह का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण पाठक रहा।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा क्षेत्रों पर चुनाव हुए जिसमें प्रमुख उम्मीदवार रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) और विकास उपाध्याय (कांग्रेस) रहे। राजनांदगांव सीट से संतोष पांडे (भाजपा) और भूपेश बघेल (कांग्रेस), कोरबा सीट से सरोज पांडे (भाजपा) और ज्योत्सना महंत (कांग्रेस), बस्तर से कांग्रेस फायरब्रांड नेता कवासी लखमा (कांग्रेस) और महेश कश्यप (कांग्रेस) रहें।

बिहार में प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी, राजद की मीसा भारती, निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव, राजद की रोहिणी आचार्य, भाजपा के रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा रहें।

———————————————————————————————————————————————————————————————————

चुनाव परिणाम अपडेट 

बिहार के मधुबनी से भाजपा की जीत

बिहार के मधुबनी से भारतीय जनता के प्रत्याशी अशोक कुमार को 553428 (+ 151945) वोट मिले तो वहीं दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल और बहुजन समाज पार्टी को हार मिली।

मोहम्मद अली अशरफ फातमी (राष्ट्रीय जनता दल) – 401483 ( -151945)
विकास कुमार (बहुजन समाज पार्टी) – 7223 ( -546205)

बिहार के पटना साहिब से बीजेपी को मिली जीत

बिहार की लोकसभा सीट पटना साहिब से बीजेपी के प्रत्याशी रवि शंकर को जीत मिली। उन्हें 588270 (+ 153846) वोट मिले जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज को हार का मुँह देखना पड़ा।

अंशुल अविजित (कांग्रेस) – 434424 ( -153846)
नीरज कुमार (बहुजन समाज पार्टी) – 5928 ( -582342)

यूपी के बाँदा-चित्रकूट सीट से सपा की जीत

उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कृष्णा देवी शिव शंकर ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, कृष्णा देवी को 406567 (+71210) वोट मिले हैं। बाँदा चित्रकूट से बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी के साथ अन्य पार्टियों को भी हार का सामना करना पड़ा।

आर के पटेल (बीजेपी) – 335357 ( -71210)
मयंक द्विवेदी (बहुजन समाज पार्टी) – 245745 ( -160822)

मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव की जीत

यूपी के मैनपुरी की 21 लोकसभा सीटों में से सबसे ज़्यादा सीटें समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव को मिली है। वह इस सीट से विजयी हुई हैं। उन्हें 598526 (+ 221639) वोट मिले हैं। भाजपा व बहुजन समाज पार्टी को यहां हार मिली है।

भाजपा,जयवीर सिंह – 376887 ( -221639)

बसपा, शिव प्रसाद यादव – 66814 ( -531712)

यूपी की नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आज़ाद विजयी

आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) से चंद्रशेखर आज़ाद को बड़ी जीत हासिल हुई है। चंद्रशेखर को 512552 (+ 151473) वोट मिले हैं। भाजपा,सपा व बसपा को यहां हार मिली।

भाजपा, ओम कुमार – 361079 ( -151473)

सपा, मनोज कुमार – 102374 ( -410178)

बसपा, सुरेंद्र पाल सिंह – 13272 ( -499280)

वाराणसी सीट से पीएम मोदी की जीत

पीएम नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से जीत गए हैं। पीएम मोदी को 612970 (+ 152513) वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अजय राय व बसपा से अतहर जमाल लारी को हार का सामना करना पड़ा।

बसपा, अजय राय – 460457 ( -152513)

कांग्रेस, अतहर जमाल लारी – 33766 ( -579204)

 

टीकमगढ़ की सभी 6 सीटों पर भाजपा की जीत

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की सभी 6 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग द्वारा ज़ारी रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार को 715050 (+403312) वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस, बसपा इत्यादि पार्टियों को हार सामना करना पड़ा।

कांग्रेस, खुमान उर्फ ​​पंकज अहिरवार – 311738 ( -403312)

बसपा, अहिरवार दल्लूराम – 32673 ( -682377)

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke