चित्रकूट जिले के मोहनी गांव में पानी का गंभीर संकट सामने आया है। यहां लगभग 2000 की आबादी सिर्फ सप्लाई पानी पर निर्भर है, लेकिन हालात इतने खराब हैं कि 15-15 दिन तक पानी नहीं आता। जब पानी आता भी है, तो इतनी धीमी रफ्तार से कि एक घंटे में केवल 15 लीटर का डिब्बा भर पाता है। गांव के हैंडपंप और कुएं सूख चुके हैं। लोग दोपहर की तेज धूप में घंटों लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी का जल स्तर गिरने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
ये भी देखें –
Delhi Water Supply: 23-24 जनवरी को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी पानी की समस्या
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’