खबर लहरिया ताजा खबरें केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मजदूर महासंसद ने किया ऐलान

केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मजदूर महासंसद ने किया ऐलान

11 फरवरी 2019, जिला अयोध्या, hindi news

अयोध्या जिले में कई मजदूर महासंसद में शामिल होने के लिए आये हैं। लगभग 7 हज़ार लोग इसका हिस्सा बने हैं। अलग-अलग जिलों से आये ये लोग सरकार से कई मांगे कर रहे हैं। खास तौर पर लोगों ने आवास की मांग की है। मजदूरों ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से उनका रोज़गार छीन लिया है। लोगों का उद्देश्य है कि चुनावी दौर के ज़रिये वो महासंसद कर अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहते हैं।