खबर लहरिया खेती बाँदा : छन्ना मशीन बनाने की वजह से कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ से किया गया सम्मानित

बाँदा : छन्ना मशीन बनाने की वजह से कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ से किया गया सम्मानित

बाँदा जिले के एक किसान के बेटे विनय कुमार ने अनाज छानने के लिए एक नई तकनीक का निर्माण किया है। उनके द्वारा इस नई तकनीक के आविष्कार के लिए उन्हें लखनऊ के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अगस्त 2022 में अवार्ड भी दिया गया है। विनय नरैनी ब्लॉक के एक छोटे से गाँव छतफरा के रहने वाले हैं।

विनय ने खबर लहरिया को बताया कि उन्होंने कई तरह की चीज़ें बनाई है। सबसे पहले उन्होंने छन्ना ही बनाया था। वह एक किसान का बेटा है और चीज़ों से अच्छी तरह परिचित है। विनय ने कहा कि जब किसान व्यापारियों के पास अनाज ले जाते हैं तो वह छन्ना लगाकर काफी दाना बर्बाद कर देते हैं।

उनके द्वारा छन्ना मशीन बनाने के बाद मशीन की मांग काफी बढ़ गयी। जिसके बाद उन्होंने 5 मशीनें बनाई। दो मशीनें अभी घर में लोगों को दिखाने के लिए रखी है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र को भी संपर्क किया था और उन्हें भी उनका काम बहुत अच्छा लगा था जिसके बाद उसे सम्मानित किया गया। अब उनकी मशीन को एक कंपनी के नाम रजिस्टर्ड किया गया है। अब वह उस कंपनी की मदद से कई और मशीनें बना पाएंगे। इससे किसानों को भी मदद मिलेगी और लोगों को भी रोज़गार मिलेगा।