खबर लहरिया Blog जानें अगले 5 दिन भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल – मौसम विभाग की रिपोर्ट

जानें अगले 5 दिन भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल – मौसम विभाग की रिपोर्ट

भारत के कई राज्यों व इलाकों में आने वाले पांच दिनों में तेज़ आंधी-तूफान, बिजली और बर्फ़बारी को लेकर आशंका जताई गयी है।

                                                                 खराब मौसम की तस्वीर, काले बादल और बारिश जैसा मौसम (Source: Melanie Olson)

आने वाले पांच दिनों में भारत में मौसम का हाल कैसा रहेगा, इसे लेकर भारत मौसम विभाग ने फोरकास्ट रिपोर्ट निकाल दी है। किसी राज्य में भारी बारिश तो कहीं बिजली व धूल भरी हवाओं के चलने के बारे में बताया गया।

भारत मौसम विभाग द्वारा ज़ारी की गयी जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल यानी आज केरल और माहे भारी बारिश होने की संभावना है।

आंधी-तूफान बिजली व तेज़ हवाएं – छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोस्टल आंध्रप्रदेश, यनम, केरल, माहे। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बल्तिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, वेस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कोंकण, गोवा आदि में बिजली की संभावना बताई गयी।

27 अप्रैल के मौसम का अपडेट

                                   भारत में 27 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा, अलग-अलग रंगो से उसे भारत के नक़्शे में दर्शाया गया है ( फोटो साभार – मौसम विभाग वेबसाइट)

तेलंगना, केरल, माहे और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

बर्फ़बारी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से कई राज्यों के अलग-अलग जगहों पर तेज़ हवाओं के चलने के बारे में बताया गया है जिसमें पूर्व मध्यप्रदेश, विदर्भा, झारखंड और ओडिशा शामिल है।

वहीं आंधी-तूफान, बिजली के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उत्तराखंड, तेलंगना में हवाएं चलेंगी। इसके आलावा बिजली व आंधी तूफान हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश व मराठवाड़ा में देखे जाने की आशंका है।

इसके आलावा राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के बाते में बताया गया है।

28 अप्रैल के मौसम का अपडेट

                                    भारत में 28 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा, अलग-अलग रंगो से उसे भारत के नक़्शे में दर्शाया गया है ( फोटो साभार – मौसम विभाग वेबसाइट)

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है।

इसके आलावा उत्तराखंड के कई स्थानों पर बर्फ़बारी के साथ-साथ बिजली भी गिर सकती है।

राजस्थान के कई इलाकों में बर्फ़बारी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं चलने के बारे में बताया गया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश, विदर्भा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी कर्नाटका, केरल और माहे में
बिजली के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

राजस्थान में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।

बता दें, हरे रंग का मतलब है चिंता की कोई बात नहीं, पीले रंग का मतलब है अपडेटेड रहें/देखते रहें, संतरी रंग का मतलब है सतर्क रहें व लाल रंग का मतलब चेतावनी है। 

29 अप्रैल के मौसम का अपडेट

                                             भारत में 29 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा, अलग-अलग रंगो से उसे भारत के नक़्शे में दर्शाया गया है ( फोटो साभार – मौसम विभाग वेबसाइट)

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बताई गयी है।

उत्तराखंड में बर्फ़बारी के साथ बिजली हो सकती है।

राजस्थान के कई इलाकों में बर्फ़बारी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चलने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश, विदर्भा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी कर्नाटका, केरल और माहे में बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाओं के चलने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, गिलगित, बल्तिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, वेस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कोंकण, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने के बारे में बताया गया है।

राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।

30 अप्रैल के मौसम का अपडेट

                                        भारत में 30 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा, अलग-अलग रंगो से उसे भारत के नक़्शे में दर्शाया गया है ( फोटो साभार – मौसम विभाग वेबसाइट)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फ़बारी और बिजली गिरने की बात कही गयी है। इसके साथ ही राजस्थान की कई जगहों पर आंधी-तूफान और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, गिलगित, बल्तिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, वेस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कोंकण, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने के बारे में बताया गया है।

बता दें, हरे रंग का मतलब है चिंता की कोई बात नहीं, पीले रंग का मतलब है अपडेटेड रहें/देखते रहें, संतरी रंग का मतलब है सतर्क रहें व लाल रंग का मतलब चेतावनी है।

( यह जानकारी भारत मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ली गयी है।)

ये भी देखें – Water Metro : भारत की पहली वॉटर मेट्रो का कोच्चि में हुआ उद्घाटन, जानें क्या-क्या होगी सुविधा

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke