खबर लहरिया Blog कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव व ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बना राजनीतिकरण बिंदु, 2024 के चुनाव से जोड़ा जा रहा संबंध

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव व ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बना राजनीतिकरण बिंदु, 2024 के चुनाव से जोड़ा जा रहा संबंध

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर का होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर 2022 को होगी।

know about Congress President election and 'Bharat Jodo Yatra' which indirectly linked to the 2024 election

                                             सोनिया गाँधी ने राहुल गांधी के साथ मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा शुरू की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं हैं।

कांग्रेस नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ साल 2024 के चुनाव पर भी निशाना साध रहा है। पार्टी के अस्तित्व को और भी प्रभावकारी दिखाने हेतु कांग्रेस द्वारा “भारत जोड़ो यात्रा” की भी शुरुआत की गयी है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज वीरवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा शुरू की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट कहती हैं, सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता।”

 

इस दिन होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

फोटो साभार – सोशल मीडिया

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष चुनाव हेतु मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर का होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर 2022 को होगी।

ये भी देखें – चुनाव प्रक्रिया और नेताओं से उठते भरोसे की दिलचस्प कहानी, राजनीति रस राय

सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया लाभकारी

वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता और भारत के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव चाहें कोई लड़े लेकिन राहुल गांधी पार्टी के नेता हैं और रहेंगे। साथ ही उन्होंने “भारत जोड़ो यात्रा” को 2024 के चुनाव हेतु लाभकारी बताया।

राहुल गांधी को उम्मीदवारी वापस लेने की कही गयी बात

एनडीटीवी की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, तिरुवनंतपुरम के सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने दावा किया है कि पार्टी के कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से उनकी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा था।

थरूर ने कहा, ‘राहुल गांधी ने मुझे याद दिलाया कि वह पिछले 10 साल से ऐसा कहते आ रहे हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होना चाहिए।’

आगे कहा, “उन्होंने मुझे यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उनसे मेरी उम्मीदवारी वापस लेने का अनुरोध करने के लिए कहा है। उन्होंने मुझसे कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पीछे नहीं हटना चाहिए और मुझे चुनाव लड़ना चाहिए।”

ये भी देखें – महोबा : राशन लेने जाना पड़ रहा दूसरे गांव, अंदरूनी राजनीति नहीं खुलने दे रही गांव में कोटा

कब शुरू हुआ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ?

 Bharat Jodo Yatra

                                                                                                                    फोटो साभार – भारत जोड़ो यात्रा आधिकारिक ट्विटर पेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। जानकारी के अनुसार, यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

बता दें, पार्टी ने राहुल गांधी समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की तय की गयी दूरी तय करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

इस बात में कोई दोहराय नहीं कि इस समय कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने तेज़ रफ़्तार पकड़ी हुई है। लेकिन रफ़्तार से ज़्यादा यह महत्वपूर्ण सवाल है कि यह रफ़्तार कितने समय तक ऐसे ही रहेगी? इसके समापन के साथ क्या कांग्रेस को वह परिणाम मिलेगा, जिसकी वह उम्मीद कर रहें हैं? पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? इस समय कांग्रेस के पास समेटने के लिए बहुत कुछ नज़र आ रहा है और यह भी कि इन सब चीज़ों का 2024 के चुनाव पर कितना असर होता है?

ये भी देखें – अयोध्या : 25 साल की उम्र में अकेले लड़ रही है 14 केस

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke