खबर लहरिया खेती किसानों को नहीं मिल पाया किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

किसानों को नहीं मिल पाया किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

जिला ललितपुर ब्लाक महरौनी गांव नौट: लोगों को नही मिल रहा पैसा मोदी वाला।  काई बार सिकायत की। "काई बार फार्म भी भरा चुके है , हम गरीब लोगों को कोई पैसा नही है। जिनके पास सब कुछ है उनके पैसा आ चुके है। सरकार हम लोगों को सुविधा दे रही है लेकिन हम लोगों को नही मिल रही है। हम लोग येसे ही है हमारे यहां तीस लोगों का परिवार है ,जिसमे से किसी को नही मिला है। और सभी लोग पात्र और गरीब है। जो लाभ सरकार दे रही है हम लोगों को क्यों नही? हम लोग महरौनी गये तो एक बार मे पांच सौ रूपया का खर्चा आता है।  तीन बार गये हजार पन्द्र सौ रूपया खर्च हो जाता है। कोई काम भी नही बनता है।  हम लोगों ने मजदूरी करके पैसा लगाया है। कोई कामे आये और गांव मे आ गये दो दो बार हम लोगों को नही मिला है। छोटे छोटे बच्चा है कम जमीन है। जमीन में गुजारा भी नही चलता है। काई बार बैक मे चेक करवा लाये नही आये।"