खबर लहरिया Blog Khelo India Youth Games 2025: बिहार के 5 जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Khelo India Youth Games 2025: बिहार के 5 जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी

इस खेल की सम्पूर्ण जानकारी सरकारी वेबसाइट https://youth.kheloindia.gov.in/ पर दी गई। इस वेबसाइट पर 4 मई से लेकर 14 मई तक के खेलों, स्थान और समय की जानकारी दी गई है। इस खेल में करीब 10,000 खिलाड़ी इस बार हिस्सा ले रहे हैं।

4 मई 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पटना के कंकड़बाग में स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)

लेखन – सुचित्रा 

बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ कल रविवार 4 मई 2025 को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। यह प्रतियोगिता बिहार में 4 मई से लेकर 15 मई तक चलेगी। इस खेल का आयोजन बिहार के 5 शहरों में खेला जायेगा जिसमें पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय शामिल हैं। इस खेल में 28 खेल खेले जायेंगे जिसमें से 3 खेल दिल्ली में आयोजित किए जायेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत बड़े शानदार तरीके से हुई। इस दौरान रंग बिरंगी लाइटिंग, लेज़र शो और फायरवर्क शो दिखाया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग में स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल जला कर उद्घाटन किया। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर आईपीएल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से तारीफ की। हाल ही में वैभव जोकि महज 14 साल के हैं उन्होंने 35 बॉल में शतक (100) बनाया था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के खेलों की जानकारी

इस खेल की सम्पूर्ण जानकारी सरकारी वेबसाइट https://youth.kheloindia.gov.in/ पर दी गई। इस वेबसाइट पर 4 मई से लेकर 14 मई तक के खेलों, स्थान और समय की जानकारी दी गई है। इस खेल में करीब 10,000 खिलाड़ी इस बार हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का यह टूर्नामेंट का सातवां संस्करण है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में खेलों का स्थान, तारीख और खेल की जानकारी

(फोटो साभार: ओलिंपिक)

4 मई 2025 – तीरंदाजी, कबड्डी और वॉलीबॉल
5 मई 2025 – स्विमिंग, शूटिंग और फुटबॉल
7 मई से 13 मई 2025 – हॉकी
12 मई 2025 – एथलेटिक्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 28 खेलों का आयोजन

इस प्रतियोगिता में आर्चरी, कबड्डी, वॉलीबॉल, गटका, जूडो, मलखंब, स्विमिंग, खो-खो, सेपकटकराव, शूटिंग, फुटबॉल, टेबल टेनिस, हॉकी, योगासन जैस कई खेल शामिल किए गए हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पिछली बार कहां हुआ था?

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पिछली बार 2024 में तमिलनाडु में हुआ था। यह खेल तमिलनाडु के 4 शहरों में जिसमें चेन्नई, मदुरै, त्रिची, कोयंबटूर शामिल थे। इसमें 5600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। 2024 में महाराष्ट्र ने 57 गोल्ड, 48 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लगातार चौथी बार खिताब अपने नाम किया था।

इस खेल के माध्यम से बिहार का नाम और खिलाडियों की पहचान दूर तलक जाएगी।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *