खबर लहरिया Blog Khelo India Youth Games 2025: बिहार की महिला रग्बी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

Khelo India Youth Games 2025: बिहार की महिला रग्बी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

बिहार की महिला रग्बी टीम ने ओडिशा को हराकर जीत हासिल की। टीम को गोल्ड मैडल जीताने में अंशु कुमारी, सलोनी कुमारी और अल्पना कुमारी का खास योगदान रहा। सलोनी कुमारी भारत की अंडर-18 टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

बिहार की महिला रग्बी टीम की तस्वीर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)

लेखन – सुचित्रा 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) 2025 में बिहार की महिला रग्बी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया। यह खेल शुक्रवार 9 मई 2025 को बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया था। बिहार की महिला टीम ने ओडिशा को 22-0 से हराया था। बिहार की इस टीम को उड़ान अस्मिता लीग से मिली थी। महिला टीम के साथ साथ शुक्रवार के दिन पुरुष रग्बी टीम ने भी गोल्ड मैडल अपने नाम किया था।

बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल का आयोजन रविवार 4 मई 2025 से लेकर 15 मई तक होगा। इस खेल का आयोजन बिहार के 5 शहरों में हो रहा है जिसमें पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय शामिल हैं। इस खेल में 28 खेल खेले जायेंगे जिसमें से 3 खेल दिल्ली में आयोजित किए जायेंगे।

बिहार की टीम ने जीता गोल्ड मेडल

बिहार की महिला रग्बी टीम ने ओडिशा को हराकर जीत हासिल की। टीम को गोल्ड मैडल जीताने में अंशु कुमारी, सलोनी कुमारी और अल्पना कुमारी का खास योगदान रहा। सलोनी कुमारी भारत की अंडर-18 टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

पुरुषों ने भी जीता गोल्ड मेडल

जहां इस खेल में एक तरफ लड़कियों ने 22-0 से जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर लड़कों ने 14-12 से जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

ASMITA लीग से मिली पहचान

बिहार की स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में 12 खिलाड़ियों में से दस खिलाड़ी असमिता ((अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग वीमेन थ्रू एक्शन) लीग की मदद से इस खेल का हिस्सा बन पाई। अस्मिता जमीनी स्तर पर महिलाओं को पिछले तीन साल से खेल में मजबूत करने के लिए आगे बढ़ा रही है।

लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक ASMITA महिला लीग – एक खेलो इंडिया की पहल है जिसका उद्देश्य प्रतिभा विकास और प्रतिस्पर्धा और प्रोत्साहन के माध्यम से युवा लड़कियों को आगे बढ़ाना है।

जीत के बाद खिलाड़ी ने कहा, “कुछ साल पहले तक हम में से किसी ने रग्बी के बारे में सुना भी नहीं था। हम कुछ अन्य खेलों में शामिल थे और विभिन्न परिस्थितियों ने हमें रग्बी की ओर आकर्षित किया। और फिर ASMITA लीग की शुरुआत ने इस खेल को हमारे जिलों, हमारे स्कूलों, हमारे जीवन में ला दिया।”

Khelo India Youth Games 2025: अब तक बिहार के पदक (मेडल)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) 2025 में बिहार के हिस्से में पास अब तक तीन स्वर्ण (gold medal), पांच रजत (silver medal) और आठ कांस्य (bronze medal) पदक हैं। वह तालिका में 13वें स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा शीर्ष पांच स्थानों पर हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *