खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्का वासा वार्ड नंबर 5 से एक गंभीर मामला सामने आया है। 30 वर्षीय मंजू देवी ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उन्हें लंबे समय से ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित किया जा रहा था। 21 फरवरी की सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कथित रूप से परिवार के कई सदस्यों ने मिलकर उन्हें इतना पीटा कि उन्हें सदर अस्पताल, खगड़िया में भर्ती कराना पड़ा। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि विवाद बाथरूम के दरवाज़े और ज़मीन के बंटवारे को लेकर था और डायन कहने का आरोप बेबुनियाद है।
ये भी देखें –
डायन प्रथा: अंधविश्वास काहे बा? समाज के जड़ से ऐकरा समझे के जरूरत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’