खबर लहरिया ताजा खबरें Ken River: ये है, विलुप्त हो रही केन नदी की कहानी. (केन नदी, बांदा, बुंदेलखंड )

Ken River: ये है, विलुप्त हो रही केन नदी की कहानी. (केन नदी, बांदा, बुंदेलखंड )

02/03/2016 को प्रकाशित

केन यमुना की एक उपनदी या सहायक नदी है जो बुन्देलखंड क्षेत्र से गुजरती है। केन नदी को बुन्देलखण्ड की जीवनदायिनी कहा जाता है। बाँदा, उत्तरप्रदेश में इसका यमुना से संगम होता है।बुंदेलखंड में यह एक नदी ऐसी है जो सात पहाड़ों का सीना चीरकर बहती है। यह नदी अपनी यात्रा में पत्थरों में रंगीन ‘चित्रकारी’ भी करती है। यह केन नदी है और इसमें पाए जाने वाले चित्रकारी वाले पत्थरों को ‘शजर’ कहा जाता है। शजर में झाड़ियों, पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों, मानव और जलधारा के विभिन्न रंगीन चित्र देखने को मिलते हैं।