खबर लहरिया औरतें काम पर पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ और पत्नियों के लिए? बोलेंगे बुलवायेंगे हंस के सब कह जायेंगे

पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ और पत्नियों के लिए? बोलेंगे बुलवायेंगे हंस के सब कह जायेंगे

दोस्तों हमारे देश मे बहुत सारी परम्परा है खास कर हम महिलाओं के लिए बहुत नियम बनाए गये। मैं इस शो में चर्चा करने वाली हूँ महिलाओं के व्रत पर जो महिलाएं रखती हैं कभी पति के लिए तो कभी बेटे के लिए।

मैं नाजनी रिज़वी खबर लहरिया की सीनियर रिपोर्टर एक बार फिर आप सबसे रूबरू हूँ समाजिक मुद्दे और महिलाओं के लिए बनाए गये नियम और चटपटी अटपटी बातों के साथ। जिसमें आप सोंचने को हो जाएंगे मजबूर।

महिलाओं से बात-
कैसी हैं आप? हम आज आपके गांव आये हैं आपसे कुछ जानकारी लेना चाहते हैं हमसे बात करेंगी आप? 

जवाब के बाद 
ये बताइए हमारे समाज में व्रत रखते हैं साल में कौन कौन से व्रत होते हैं? और कितने पुरुषों की सलामती के लिए? 

तीज का व्रत क्यो रखते हैं ?
अच्छा दीदी क्यो पति के लिए पूरूष कौन व्रत महिलाओं के लिए रखते हैं है क्या कोई व्रत? 

अच्छा ये महिलाओं का धर्म कर्म है महिलाएं ही रखती हैं किसने ये नियम बनाया, ये बात है महिलाएं अपने पति के लिए करावा चौथ का व्रत रखती हैं तीज का रखती हैं क्योंकि उनकी लंबी उम्र हो अच्छी बात जोड़ा सलामत रहे पति का साया रहे इसके लिए व्रत रखना चाहिए। 

क्यो सही है न ?
बिल्कुल सही तो क्या महिलाओं को लंबी उम्र की जरूरत नहीं? जोड़ा सिर्फ पति की लंबी उम्र से सलामत रह सकता है। 

लोगों के जवाब के बाद 
अच्छा ये नियम किसने बनाया भगवान ने या पुरूषो ने? फिलहाल भगवान से तो सवाल नहीं कर सकते लेकिन पुरूषो से बात कर सकती हूँ हमारे बीच भाई लोग हैं तो इनसे ही बात करती हूँ इनका क्या मानना है? तो बताइए आप लोगों का क्या ख्याल है ये व्रत जो महिलाएं आप लोगों के लिए रखती हैं। आपको उस दिन कैसा लगता है। ये तो हिन्दू समुदाय के धर्म में है बहुत से ऐसे व्रत हैं जो पुरुषों के लिए है चाहे वो बेटे के लिए हो या पति की लंबी उम्र के लिए या अच्छा पति मिले इसके लिए। 

जानते है इन्हीं से क्या पत्नी के लिए है कोई व्रत? अच्छा ये बताइए आपने अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा?
जवाब के बाद– हां ये भी सही है पुरूषो के लिए तो नियम ही नहीं बनाया गया शायद इसलिए नियम भी आपलोगों के बनाए हुए हैं क्यों सही है न भैया?

अगर मेरा ये शो आप लोगों को पसंद आया हो तो लाइक शेयर सब्सक्राइव जरुर करें कमेंट बाक्स में जाकर कमेंट जरूर करें आपका कमेंट ही हमारे शो को आगे ले जाएगा।