खबर लहरिया Blog बाढ़ का कहर

बाढ़ का कहर

देश के कई हिस्सों में बाढ़ अपना कहर बरपा रहा है. जिसमे 7  अगस्त को हुई बारिश ने और इजाफा कर दिया। खासकर कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में हालत गंभीर है. अब तक में बिहार में 130  लोगों की मौत हो चुकी है और 85 लाख से ज्यादा लोगप्रभावित है. असम में  86 लोगों की मौत हो चुकी है. कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां 2.5 लाख लोगों को अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है .

  कर्नाटक में 15 जिले के लोग बाढ़ से प्रभावित है. कर्नाटक में तो कई जगह भूस्खलन और पेड़ो के गिरने से आवागमन भी बाधित है.

वहीं महाराष्ट्र के पुणे और बंगलोर हाइवे पर तकरीबन 5000 ट्रकों की कतार है, हाइवे पर तकरीबन 4 से 5 फुट तक पानी होने की वजह से यातायात अवरूद्ध है. राधानगरी बांध के 5 दरवाजे खोले गए. बांध में तकरीबन 10 से 12 फीट अधिक पानी होने कीवजह से इन दरवाजों को खोला गया है. पानी बढने और लगातार बरसात होने से कोयना और कृष्णा नदी में बाढ की स्थिती गंभीर होती जा रही है.

 

उत्तरी कर्नाटक के कई इलाकों के राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बाढ़ में डूब गए हैं। स्कूल और कॉलेजों में छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। यहां के बाढ़ प्रभावित इलाकों से भारतीय नौसेना के जवान 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले गए। महाराष्ट्र औरकर्नाटक में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सेना ने 1 हजार सैन्य अधिकारियों को तैनात किया है।