खबर लहरिया जवानी दीवानी लौह महिला इरोम बनी दो बच्चियों की मां

लौह महिला इरोम बनी दो बच्चियों की मां

Irom sharmilaनागरिक अधिकारों की लड़ाई लड़ चुकी इरोम शर्मिला ने बेंगलुरू ने 12 मई को एक निजी अस्पताल में दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियां और मां दोनों स्वस्थ हैं। शर्मिला गर्भवती होने के बाद से ही पूरे नौ महीने लगातार अस्पताल में चिकित्सकों की देखभाल में थी। अस्पतालों के हवाले से पहली बच्ची जिसका वनज 2.16 किलोग्राम था, का जन्म सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर हुआ। वहीं दूसरी बच्ची जो 2.14 किलोग्राम की है, का जन्म नौ बजकर 22 मिनट पर हुआ ।

इरोम और उनके पति ने बच्चियों का नाम निक्स शाखी और ऑटम तारा रखा है। आपको बता दें कि मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम को हटाने की मांग करते हुए शर्मिला 16 वर्ष तक भूख हड़ताल पर रही थी। उन्होंने 2017 में तमिलनाडु के कोडैकानल में डेसमंड एंथोनी बेलार्नीन कॉटिन्हो से शादी कर ली थी। इरोम मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) हटाने के लिए 16 साल तक भूख हड़ताल कर चुकी हैं। शर्मिला को मणिपुर की लौह महिला कहा जाता है। उन्होंने 2016 में अपना अनशन खत्म किया था। अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह के खिलाफ 2017 में चुनाव भी लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करते हुए केवल 90 वोट ही मिले थे।