खबर लहरिया Blog IPL 2026: आईपीएल की दौड़ में कौन-सी टीम सबसे आगे, जानें अब तक हुए मैचों की जानकारी

IPL 2026: आईपीएल की दौड़ में कौन-सी टीम सबसे आगे, जानें अब तक हुए मैचों की जानकारी

 

आईपीएल 2026 मैचों की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और सभी टीमों ने लगभग 1-1 मैच खेल लिए हैं। आज शाम 2 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का मुकाबला सनराइज हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। अंक तालिका में KKR 7वे स्थान पर है और SRH 9वें स्थान पर है।

IPL 2026

IPL 2026

IPL 2026 की शुरुआत में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम 2025 आईपीएल विजेता है। इस बार भी पहले ही मैच में जीत के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है।

1

जीत

1

हार

0

प्रतिशत

1.000

प्वाइंट्स

2

नेट रन रेट

4.171

2

1

0

1.000

2

2.907

3

1

0

1.000

2

1.397

4

1

0

1.000

2

0.687

5

1

0

1.000

2

0.509

6

0

1

.000

0

-0.509

7

0

1

.000

0

-0.687

8

0

1

.000

0

-1.397

9

0

1

.000

0

-2.907

10

0

1

.000

0

-4.171

IPL 2026 points table

आईपीएल 2026 अंक तालिका (फोटो साभार; क्रिकबज)

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर मैच के दौरान चोटिल हो गए। यह मैच 31 मार्च को खेला गया था। इस मैच में श्रेयस अय्यर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे, तभी उनके हाथ पर चोट लग गई। अब उनकी चोट की वजह से अगले मैच में खेलने की संभावना कम है। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में सिर्फ पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ शुक्रवार 3 अप्रैल को होगा।

ये भी पढ़ें – TATA इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का पूरा शेड्यूल (schedule), जानें कब और कहां होंगे मैच

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत खराब

इस IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत खराब रही। CSK का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ 30 मार्च को हुआ था। इस मैच में चेन्नई ने सभी विकेट खोकर 128 रन का लक्ष्य दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य को सिर्फ 12.1 ओवर में पूरा कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में सबसे ऊपर आ गई।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम से MS धोनी 2 हफ़्तों के लिए बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए निराशाजनक बात यह भी रही कि एमएस धोनी शुरुआत के मैच में नहीं खेल पाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने जानकारी दी थी कि उनके पैर के पिछले हिस्से में चोट लगने से धोनी शुरुआती दो हफ्तों के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

IPL 2026 में अब तक खेले गए मैच

आईपीएल में अभी तक 5 मैच हुए हैं जो इस प्रकार हैं:

28 मार्च– RCB vs SRH: यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच आरसीबी की जीत हुई।
29 मार्च – MI vs KKR: यह मैच मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत मुंबई इंडियंस की जीत हुई।
30 मार्च – RR vs CSK: यह मैच गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत राजस्थान रॉयल्स को मिली।
31 मार्च – PBKS vs GT: यह मैच नया चंडीगढ़ के नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसमें पंजाब किंग्स को जीत मिली।

1 अप्रैल – LSG vs DC: यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत हुई।

 

IPL 2026 के 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक होने वाले मैच

अब देखना यह होगा कि आने वाले मैचों में अंक तालिका में कौन-सी टीम पहले स्थान पर आती है या राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर बनी रहती है।

इस बार आईपीएल की टीमों में टक्कर जोरदार दिख रही है। सभी टीमें अंक तालिका में ऊपर जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही है। इस बार आपको क्या लगता है कौन सी टीम इस बार आईपीएल का खिताब जीतेगी?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *