खबर लहरिया Blog IPL 2026: बारिश का असर आईपीएल के मैचों पर, अंक तालिका में अब सबसे ऊपर कौन?

IPL 2026: बारिश का असर आईपीएल के मैचों पर, अंक तालिका में अब सबसे ऊपर कौन?

 

इस बदलते मौसम का असर अब आईपीएल (IPL) के मैचों पर भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ मैचों में बारिश की वजह से कुछ मैच रद्द हुए, कुछ देरी से शुरू हुए और कुछ मैच कम ओवर के कर दिए गए। इन सबकी वजह से टीम और मैच पर प्रभाव पड़ा क्योंकि अब अंक तालिका में टीमों का स्थान बदल गया है।

बारिश के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पिच को गीले होने से बचाने के लिए ढका गया (फोटो साभार: X/@IPL)

पश्चिमी विक्षोभ के चलते देशभर में कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं, बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ तेज बारिश हो रही है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी हो रही वहीं निचले हिस्से में बारिश और ओले भी गिरे हैं। मौसम के प्रभाव से आईपीएल के मैचों पर भी असर पड़ रहा है। घंटों मैच शुरू होने का इंतजार और मैदान गीले होने पर सही से खेल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में टीम के खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें – 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, ओलावृष्टि की चेतवानी

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (RR vs MI) कम ओवर में हुआ मैच

बारिश की वजह से कल 7 अप्रैल 2026 को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच शुरू होने में देर हुई। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मैच 11-11 ओवर का रखा गया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर बिना ऑउट हुए 77 रन बनाए। दोनों के शानदार बल्लेबाजी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन ख़राब रहा और उन्होंने 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 23 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया दिया। इसी जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में सबसे ऊपर आ गई है।

बारिश के दौरान गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मैदान को गीले होने से बचाने के लिए ढाका गया (फोटो साभार: X/@IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) रद्द

तेज बारिश की वजह से इससे पहले भी सोमवार 6 अप्रैल को कोलकता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच रद्द कर दिया गया था। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था। पंजाब किंग्स ने 22 गेंदों में 2 विकेट खोकर 25 रन बनाए थे। रद्द होने के बाद दोनों टीम को 1-1 अंक दिया गया। टीम ने अपना पहला अंक हासिल किया। इस नतीजे के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। लेकिन कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स की जित के बाद अब पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर आ गई है।

ये भी पढ़ें – TATA इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का पूरा शेड्यूल (schedule), जानें कब और कहां होंगे मैच

पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जबकि केकेआर 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी।

IPL 2026 अंक तालिका

राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में सबसे ऊपर है यानी पहले स्थान पर। राजस्थान ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैच जीतें है। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है जिन्होंने 3 मैच खेले और 2 मैच जीते और 1 रद्द हो गया। तीसरे स्थान पर रॉयल्स चैंलेंजर्स बैंगलुरु है। इस टीम ने 2 मैच जीते हैं और दोनों ही जीते हैं। अंक तालिका में आगे कौन सी टीम सबसे ऊपर आती है यह आगे होने वाले मैचों के परिणाम से पता चलेगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच भी प्रभावित होने की सम्भावना

आज 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच होना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में गरज चमक, आंधी के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। यदि ऐसा रहा तो मैच रद्द भी हो सकता है ये मौसम पर निर्भर करेगा।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *