इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले चरण के कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यह मैच 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जायेंगे। इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 11 मार्च 2026 को की। 28 मार्च को होने वाले पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।
टाटा आईपीएल (TATA IPL 2026) का यह 19वां संस्करण होगा। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग देखने वालों की रूचि काफी बढ़ गई है। इसका अंदाजा आप स्टेडियम में पहुंची भीड़ से लगा सकते हैं। आईपीएल फिर से लौट आया है और इस बार मुकाबला और रोमांचक होगा। इस बार की शुरुआत मौजूद चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मैच के साथ होगी।
फ़िलहाल अभी आईपीएल के कुछ ही मैच की तारीखों की घोषणा की गई है, क्योंकि इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, तारीखों की घोषणा के बाद ही टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
IPL 2026 कब और कहाँ
IPL 2026 के कुल 20 मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।

IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (Auction)
तारीखों की घोषणा से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में खेलने वाले खिलाड़ियों की नीलामी की गई थी। यह नीलामी 16 दिसंबर 2025 को आबू दाबी में की गई थी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच नीलामी जोरदार रही। आप इस बार के खरीदे गए खिलाड़ियों के बारे में नीचे दिए गए आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
IPL Auction 2026 : आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी, जानें कौन हैं सबसे महँगे खिलाड़ी
IPL Winners (विजेता) टीमों की सूची
2008 – राजस्थान रॉयल्स
2009 – डेक्कन चार्जर्स
2010 – चेन्नई सुपर किंग्स
2011 – चेन्नई सुपर किंग्स
2012 – कोलकाता नाइट राइडर्स
2013 – मुंबई इंडियंस
2014 – कोलकाता नाइट राइडर्स
2015 – मुंबई इंडियंस
2016 – सनराइजर्स हैदराबाद
2017 – मुंबई इंडियंस
2018 – चेन्नई सुपर किंग्स
2019 – मुंबई इंडियंस
2020 – मुंबई इंडियंस
2021 – चेन्नई सुपर किंग्स
2022 – गुजरात टाइटन्स
2023 – चेन्नई सुपर किंग्स
2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स
2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम शामिल है जिसने 5 बार यह खिताब जीता है।
IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता
आरसीबी (RCB) ने आईपीएल के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। आरसीबी ने यह ट्रॉफी 18 साल के इंतजार के बाद हासिल की थी। आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हुआ था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल में बेहतरीन खेले जाने वाली टीमों में से एक है। 4 बार फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन जीत उन्हें 2025 में मिली।
अब देखना यह होगा इस बार आईपीएल की ट्रॉफी किस टीम के हिस्से में आती है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



