आईपीएल 2026 में अब तक सभी टीमों ने तीन-तीन मैच खेल लिए हैं। किसी टीम की जीत हुई तो किसी को हार मिली। किसी टीम ने जीत के लिए अंत तक संघर्ष किया तो किसी टीम के खिलाड़ी ने अच्छी बल्लेबाजी कर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली श्रेणी में अपना नाम जोड़ दिया। वहीं किसी खिलाड़ी ने खिलाड़ियों के विकेट चटका कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रेणी में नाम आ गया। तो आखिर ये खिलाड़ी है कौन? कौन-सी है वो टीम जिसने अंक तालिका में टॉप 4 में जगह बनाई? इन सब की जानकारी हम नीचे पढ़ेंगे।
आईपीएल 2026 में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। इसकी शुरुआत 28 मार्च से शुरू हुई थी। आज 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG Vs KKR) का मुकाबला है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में (Eden Gardens) में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा। कल 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया था। यह मैच काफी रोमांचक रहा क्योंकि गुजरात टाइटंस ने एक रन से जीत हासिल की। गुजरात की टीम अंत तक जीत के लिए संघर्ष करती रही लग रहा था कि वो हार जाएगी लेकिन पासा पलट गया और गुजरात जीत गई।
IPL 2026 अंक तालिका
वर्तमान में अंक तालिका में सबसे ऊपर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स, तीसरे पर रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलुरु और चौथे पर दिल्ली कैपिटल्स है। सबसे नीचे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स है जो 5 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। पिछले IPL में भी चेन्नई की टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था और वो टॉप 4 में जगह नहीं बना पायी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बहुत निराशाजनक है। इस समय महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें चोट की वजह से आराम दिया गया है।
IPL 2026 में अब तक खेले गए मैच और परिणाम
ये भी पढ़ें – आईपीएल की दौड़ में कौन-सी टीम सबसे आगे, जानें अब तक हुए मैचों की जानकारी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
इस बार आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में अब तक के मैचों में यशस्वी जायसवाल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह राजस्थान रॉयल्स की टीम से हैं। उन्होंने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं जिसमें से 19 चौके और 8 छक्के हैं।
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के समीर रिज़वी 160 रन बनाकर दूसरे नंबर पर है और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन 145 रनों के स्थ तीसरे नंबर पर हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में रवि बिश्नोई ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 3 मैच में 9 ओवर में 54 रन देकर 7 विकेट लिए हैं। फ़िलहाल अभी तक रवि बिश्नोई पर्पल कैप (Purple Ca) के हक़दार हैं।
इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम से प्रसिद्ध मुरली कृष्णा दूसरे स्थान पर हैं। मुरली ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं और रशीद खान (गुजरात टाइटंस) 5 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम
इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद ने 215 रन बनाए हैं जो अब तक के मैचों में सबसे अधिक स्कोर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाया था।
IPL 2026 में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होने वाले मैच
IPL 2026 का खिताब किसके नाम?
इस बार के मैचों को देखते हुए लगता है कि सबसे बेहतरीन खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही चुन लिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान की टीम के दोनों खिलाड़ी ऑरेंज (यशस्वी जायसवाल) और पर्पल कप (रवि बिश्नोई) के हक़दार बन गए हैं। इस टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा है इस वजह से पहले स्थान पर भी है। चेन्नई की टीम को 43 रनों से हराना मामूली बात नहीं है और यह अब तक का ज्यादा स्कोर है जिसमें किसी टीम ने इतने ज्यादा रन से हराया हो। आपको क्या लगता है की कौन सी टीम इस बार IPL का ख़िताब जीतेगी?
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’






