खबर लहरिया Hindi International Women Cricket: ताने, गरीबी और संघर्ष के बीच महिला नेशनल क्रिकेट तक पहुँचने का सफर

International Women Cricket: ताने, गरीबी और संघर्ष के बीच महिला नेशनल क्रिकेट तक पहुँचने का सफर

अयोध्या जिले के तारून ब्लॉक की तीन लड़कियों ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसा इतिहास रचा है, जो हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है। सीमित संसाधन, सामाजिक ताने और बिना सरकारी मदद के बावजूद इन लड़कियों ने हार नहीं मानी। मुस्कान गुप्ता आज नेशनल स्तर तक पहुंच चुकी हैं और चित्रकूट में बच्चों को क्रिकेट ट्रेनिंग दे रही हैं। उनका सपना है इंटरनेशनल स्तर पर खेलना और अपने जैसी लड़कियों को खेल की दुनिया में आगे लाना। रिया बानो बताती हैं कि मुस्लिम समुदाय से होने के कारण शुरुआत में समाज और गांव के लोगों के ताने सुनने पड़े, लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। रोज़ 15–20 किलोमीटर साइकिल चलाकर ट्रेनिंग करना उनके संघर्ष की असली कहानी है।

ये भी देखें – 

द कविता शो: महिला दिवस विशेष, गांव से वर्ल्ड कप तक, बदलती भारत की महिलाओं की कहानी

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *