खबर लहरिया Blog Nafe Singh Rathi Murder: INLD नेता नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, जांच में हो रही देरी

Nafe Singh Rathi Murder: INLD नेता नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, जांच में हो रही देरी

नफे सिंह राठी पर हुए हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने मीडिया को बताया कि, “दो DSP जांच में शामिल हैं। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल हमें चार हमलावरों के बारे में पता चल गया है। अगर इसमें और भी लोग शामिल हैं तो उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।”

INLD leader Nafe Singh Rathi Murder, investigation getting delayed

                                                        पूर्व विधायक और इनेलो नेता नफे सिंह राठी की तस्वीर ( फोटो – सोशल मीडिया)

हरियाणा में पूर्व विधायक और इनेलो नेता नफे सिंह राठी की रविवार शाम 25 फरवरी को झज्जर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीएम केजरीवाल ने बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल किए। तो वहीं इनोल नेता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मामले में जांच में देरी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आज 26 फरवरी को समर्थकों का हरियाणा के झज्जर में विरोध प्रदर्शन जारी है। जनकारी के अनुसार इस हत्या मामले की जांच में देरी इसलिए भी हो रही है क्योंकि हरियाणा की अधिकतर पुलिस बॉडर पर किसनों को रोकने के लिए खड़ी की गई है।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर उनके समर्थकों ने 26 फरवरी को हरियाणा के झज्जर में विरोध प्रदर्शन किया और सड़कें जाम कर दी। समर्थकों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारे लगाए।

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने इनेलो नेता नफे सिंह राठी की मौत की खबर पर दुःख जताया। साथ ही सोशल मीडिया X पर लिखा कि “इनेलो नेता नफ़े सिंह जी की मौत बेहद दुखद है। बीजेपी ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। पुलिस को बदमाश पकड़ने के काम में लगाना था लेकिन बीजेपी ने हरियाणा की पुलिस को किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर लगा रखा है।”

रविवार 25 फरवरी को हरियाणा में अज्ञात हमलावरों ने बहादुरगढ़ में नफे सिंह राठी की एसयूवी कार पर गोलियां चला दी थी। इस हमले में राठी समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। हमले के बाद राठी समेत सभी को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के एक नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। नफे सिंह राठी और दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें – Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी ने किया 2000 से अधिक रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा, ‘विकास-विरासत’ का होंगे प्रतीक

विपक्ष का बयान

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने X पर लिखा कि, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

झज्जर के डीएसपी शमशेर सिंह ने एएनआई को बताया, “हम सभी सीसीटीवी कैमरों से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और संदिग्ध वाहन की भी जांच कर रहे हैं।”


हमले पर एसपी का बयान

नफे सिंह राठी पर हुए हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने मीडिया को बताया कि, “दो DSP जांच में शामिल हैं। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल हमें चार हमलावरों के बारे में पता चल गया है। अगर इसमें और भी लोग शामिल हैं तो उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। ”

ये भी पढ़ें – चंडीगढ़ मेयर चुनाव: आप पार्टी के कुलदीप कुमार बने नये मेयर, बैलेट पेपर मामले में बीजेपी के अधिकारी पर मुकदमे का आदेश

इनेलो नेता ने सीबीआई जांच की करी मांग

इनेलो नेता अभय चौटाला ने जानकारी दी कि नफे सिंह राठी ने अपनी सुरक्षा प्रदान की मांग कई महीने पहले लिखित में की थी। इसके साथ ही अभय चौटाला ने घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि, “दो बार के विधायक, जो हमारी राज्य इकाई के प्रमुख हैं, को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राज्य के गृह मंत्री को लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया था कि उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। राठी ने छह महीने पहले मुझे बताया था कि उन्हें कुछ पुलिस कर्मियों ने सूचित किया था कि उन्हें जान का खतरा है।

नफे सिंह राठी के बारे में जाने

नफे सिंह राठी भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के हरियाणा प्रेदश अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से 9वीं और 10वीं हरियाणा विधान सभा के सदस्य रह चुके थे। वह हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ नगर परिषद के दो बार चेयरमैन भी रहे। वह ऑल इंडिया इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke