खबर लहरिया क्राइम महोबा: जान का ख़तरा बताने वाले इन्द्र्कात त्रिपाठी को अज्ञात व्यक्ति ने मारी गोली

महोबा: जान का ख़तरा बताने वाले इन्द्र्कात त्रिपाठी को अज्ञात व्यक्ति ने मारी गोली

कबरई के क्रेसर ब्यापारी, इन्द्रकांत त्रिपाठी ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमे एसपी के ऊपर 6 लाख रुपये मागने और न देने पर जान का खतरा बताया था। जिस पर महोबा पुलिस अधीक्षक ने सारे आरोपो को निराधार बताया था। साथ ही उन्होंने इन्द्रकांत के ऊपर जुआं, सट्टा, अवैध विस्फ़ोटक माफ़िया और गलत कार्य करने पर पुलिस की कार्यवाही से बच सके। इसलिए उसने पोस्ट डाली है। इन सभी बातों के बाद आज 8 सितंबर को इन्द्रकांत त्रिपाठी को बाँदा रोड नहदौरा के पास घायल अवस्था मे पाया गया। कुछ लोगो के द्वारा इन्द्रकांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, महोबा कोतवाली सहित अपर एसपी सहित मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई है।

हालांकि इन्द्रकांत त्रिपाठी को गोली किसने मारी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कमलकांत त्रिपाठी ने बताया कि इन्द्रकांत त्रिपाठी क्रेशर ब्यापारी, और विस्फोटक पदार्थ की मैगजीन चालते थे। दो दिन पहले ही महोबा एसपी 6 लाख रुपये मांग रहा था। जब ब्यापार चलता था तो महीने में एसपी को रुपये देते थे। पर ब्यापार न चलने के कारण नही दे पाएं, इसलिए इन दोनों के बीच कुछ हो गया था।

इसलिए उन्होंने महोबा एसपी से जान का खतरा ब्यक्त कियाया था। साथ ही सुरेश सोनी और बीडी महाराज के द्वारा जानसे मारने की कोशिश की जाएगी। ये पोस्ट भी डाली थी। आज 8 सितंबर को दोपहर को हमे दूसरे ब्यक्ति के द्वारा सूचना दी गयी कि आपके चाचा की गाड़ी नहदौरा के पास खड़ी है। हम लोग गए तो देखा कि उनके गले मे गोली लगी है। खून बह रहा है। हम लोग जल्दी से उनके गाड़ी लेकर जिला अस्पताल आये। हालात गंभीर है। हमे नही मालूम है कि गोली किसने मारी है।

डॉक्टर कानपुर रेफर कर रहे है। डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन्द्रकांत त्रिपाठी नाम का ब्यक्ति गोली लगने से घायल ब्यकक्ति आया है। गाले में गोली लगी है। हालात गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर किया जा रहा है। महोबा अपर एसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन्द्रकांत को गोली लगने से घायल अवस्था मे जिला अस्पताल लाया गया है। हालात गंभीर है। कानपुर भेजा गया है। गोली किसने मारी अभी यह क्लियर नही है। यह जांच का विषय है। जांच कर रहे है।