खबर लहरिया Hindi India vs Kazakhstan : पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में आज भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से

India vs Kazakhstan : पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में आज भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से

हीरो पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में आज सोमवार 1 सितम्बर 2025 को भारत और कजाकिस्तान के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार आज शाम 7:30 बजे बिहार के राजगीर स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत ने कल रविवार 31 अगस्त को पिछले मैच में जापान को हराकर पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप 2025 के सुपर 4 में अपनी जगह बना ली है।

Hockey Asia Cup 2025

राजगीर में हॉकी पुरुष एशिया कप ट्रॉफी की तस्वीर (फोटो साभार : सोशल मीडिया X हॉकी इंडिया)

बिहार के राजगीर में चल रहे पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। लगातार दो मैच जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी खेल प्रेमियों की उम्मीद को टूटने नहीं दिया। दर्शकों और प्रशंसकों को आज भारत और कजाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में भी जीत की उम्मीद है। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी भी लगातार तीसरी जीत के लिए राजगीर के मैदान में उतरेंगी। अब देखना यह होगा कि क्या इस मैच में भारत लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक पूरी करेगा?

बिहार के राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह मैच 29 अगस्त से लेकर 7 सितंबर 2025 तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने अब तक जीते 2 मैच

आज भारत और कजाकिस्तान के बीच हॉकी मैच का यह तीसरा मैच होगा। इससे पहले ही भारत ने राजगीर में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। अपने पहले मैच में जो कि 29 अगस्त 2025 को था। भारत ने चीन को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। इसी तरह 31 अगस्त 2025 को भारत और जापान के बीच मैच में भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की। भारत अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से पूल-ए में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है। पूल ए में चीन तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

आपको बता दें आज पूल बी में भी दो मैच और खेले जाएंगे – पहला बांग्लादेश और कोरिया के बीच और दूसरा मलेशिया और चीनी ताइपे के बीच।

ये भी देखें – Hockey Asia Cup 2025: राजगीर में हॉकी पुरुष एशिया कप 29 अगस्त और दलीप ट्रॉफी 2025 आज से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

पुरुष हॉकी एशिया कप में प्रवेश निःशुल्क

हीरो पुरुष एशिया कप की खास बात यह कि सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा। खेल प्रेमी ऑनलाइन वेबसाइट www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर अपने मुफ़्त टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

पुरुष हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम

सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

हीरो पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का मैच आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network), सोनी टेन 2 (या सोनी टेन 2 एचडी) / Sony TEN 2 (या Sony TEN 2 HD) चैनल पर जाकर देख सकते हैं। आप इस मैच को अपने मोबाइल या लैपटॉप में सोनीलिव (SonyLIV) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *