भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने जीत ली है। कल शुक्रवार 19 दिसंबर को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया। इस सीरीज में भारत को 3 मैचों में जीत और एक में हार मिली जबकि एक मैच रद्द हो गया। इस जीत के साथ भारत ने यह सीरीज अपने नाम कर ली।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5th T20I मैच हाईलाइट (Highlight)
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 232 रनों का लक्ष्य दिया। जब साउथ अफ्रीका मैदान पर उतरी तो पूरे जोश के साथ तेजी से जीत की ओर बढ़ती दिखाई दी। शुरुआती ओवरों में क्विंटन डी कॉक और देवाल्ड ब्रेविस की शानदार बल्लेबाजी से भारत को कुछ देर के लिए चिंता में डाल दिया था। लेकिन जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने अहम विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के बढ़ते कदम को रोक दिया। साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 201 ही बनाए और इस मैच के साथ यह सीरीज भी हार गई।
That winning feeling 🥳#TeamIndia captain Surya Kumar Yadav lifts the @IDFCFIRSTBank T20I Series Trophy 🏆 #INDvSA | @surya_14kumar pic.twitter.com/VVJAQH2B9f
— BCCI (@BCCI) December 19, 2025
हार्दिक और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी
भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के अर्धशतकों ने भारत ने 5 विकेट खोकर 231 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में 50 रन बनाए।
भारतीयों की शानदार गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को जल्दी आउट कर दिया और हार्दिक पांड्या ने भी देवल ब्रेविस का विकेट लिया और मैच का रुख पूरी तरह से भारत की ओर मोड़ दिया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने चार महत्वपूर्ण विकेट लिए।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टी20 मैच सीरीज में भारत ने शुरुआत जीत से की लेकिन दूसरे मैच में उन्हें हार मिली। इसके बाद तीसरे मैच में भारतीय टीम ने अपनी हार से सबक लेकर तीसरा मैच जीता। चौथे मैच में दोनों ही टीम को खेलने का मौका नहीं मिला और लखनऊ के बिगड़ते मौसम यानी कोहरे की वजह से मैच रद्द करना पड़ा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका 1st T20I मैच हाईलाइट (Highlight)
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रही T20 मैच सीरीज के पहले मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। यह मैच 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच भारत ने 101 रनों से जीता था। चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत ने साउथ अफ्रीका को महज 74 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया जो अब तक टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2nd T20I हाईलाइट (Highlight)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को खेला गया। यह मैच नई चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रनों से हराया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में 213 रन बनाकर 4 विकेट खोए थे वहीँ दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 162 रनों पर ऑल आउट कर दिया था।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3rd T20I हाईलाइट (Highlight)
रविवार 14 दिसंबर को इस सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में भारत की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 117 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया था। भारत ने यह लक्ष्य 3 विकेट गवांकर 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका 4th T20I हाईलाइट (Highlight)
बुधवार 17 दिसंबर को इस सीरीज का चौथा मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन अत्यधिक कोहरे के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया।
आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका का आखिरी और पांचवा (5th T20I) मैच
अब सभी की निगाहें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टी20 मैच पर टिकी हैं । यह अंतिम मैच तय करेगा यह सीरीज किसके नाम होती है। दोनों टीमों के बीच काटें की टक्कर है यदि यह मैच दोनों में से कोई एक टीम जीतती है तो मैच सीरीज ड्रा हो सकती है या यदि भारत यह मैच जीत लेता है तो यह सीरीज भारत के नाम हो जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम (सी), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे
भारत: अभिषेक शर्मा , शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , शिवम दुबे , शाहबाज़ अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव , वाशिंगटन सुंदर , संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज लाइव कहां देखें
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज मैच का सीधा प्रसारण आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाकर देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
