भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज का पहला मैच आज रविवार 11 जनवरी 2026 को है। यह मैच भारतीय समानुसार दोपहर 1:30 बजे से कोताम्बी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा।
पिछले साल दिसंबर 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की थी। भारत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की वजह से जीत दर्ज की। अब भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम से है।
शुबमन गिल रहेंगे कप्तान
बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार 3 जनवरी 2026 को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। शुबमन गिल कप्तान के रूप में भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।
हालाँकि भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वे टीम में रहेंगे की नहीं यह उनकी फिटनेस कंट्रोल इंजीनियर (सीई) की मंजूरी पर निर्भर करता है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा के दौरान दी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।
आप इस मैच को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
