टी 20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और इंगलैंड के बीच आज 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। इससे पहले कल 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में नूज़ीलैण्ड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और फाइनल में पहुंच गई। विश्व कप का फ़ाइनल मैच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जायेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट विश्व कप में अब तक 5 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है और दो बार विश्व कप का ख़िताब (2007 और 2024) अपने नाम किया है। पिछले विश्व कप यानी साल 2024 में भरतीय टीम ने ही यह खिताब जीता और वर्तमान विश्व कप विजेता के रूप में 2026 विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की वजह से सभी मैच जीते और सिर्फ एक मैच हारा है।
वेस्टइंडीज से मुकाबले के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। इस बार विश्व कप सेमीफानइल में पहुंचने वाली टीमों में साउथ अफ्रीका, नूज़ीलैण्ड, भारत और इंग्लैंड हैं। सेमीफाइनल का पहला मैच कल 4 मार्च को हुआ था।
साउथ अफ्रीका बनाम नूज़ीलैण्ड (South Africa vs New Zealand) पहला सेमीफाइनल मैच
सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। नूज़ीलैण्ड के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य था जिसे नूज़ीलैण्ड ने 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में नूज़ीलैण्ड के खिलाड़ी फिन एलन (Finn Allen) ने मात्र 33 गेंदों में शतक (100 रन) लगा दिया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इस वजह से वह सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) दूसरा सेमीफाइनल मैच
टी20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे। इतिहास में हुए 2 मैचों में से 1 मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। इंग्लैंड ने 2022 में हुए मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराया था। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था।
भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारतीय बल्लेबाज़ों में कप्तान सूर्यकुमार ने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज़ी की और लगभग 231 रन बनाकर टीम के प्रमुख रन-स्कोरर बने। उनके अलावा ईशान किशन ने भी आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए करीब 224 रन बनाए और कई मैचों में तेज़ शुरुआत दिलाई। संजू सैमसन ने भी पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 97 रन बनाए थे। वहीं अभिषेक शर्मा इस बार मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। दो मैचों में जीरो पर ही ऑउट हो गए। हार्दिक पांडेय और तिलक वर्मा ने भी अच्छी परियां खेली।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफानइल में संभावित भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
भारतीय टीम के लिए यह सेमीफाइनल मैच काफी एहम है क्योंकि यदि भारत यह मैच जीतती है तो फाइनल में भारत का मुकाबला नूज़ीलैण्ड से होगा। यदि भारत फाइनल में मैच जीत जाती है तो भारत 2 विश्व कप लगातार जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

