दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला और बाल विकास (WCD), सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना और जनसंपर्क (I&PR), सतर्कता और आंतरिक राजस्व (AR) की ज़िम्मेदारियां संभालेंगी।
20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित 6 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। वह छह कैबिनेट मंत्री हैं – डिप्टी सीएम प्रवेश शर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविंद्र इंद्राज और मनजिंदर सिंह। इसके कुछ समय बाद ही सीएम की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के कार्यभार की भी घोषणा की गई कि कौन-सा मंत्री किस क्षेत्र व ज़िम्मेदारियों को संभालेंगे।
बता दें, भाजपा लगभग 27 सालों बाद राजधानी दिल्ली में अपनी सरकार बना रही है।
ये भी पढ़ें – Delhi CM Oath: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और 6 कैबिनेट मंत्रियों के बारे में जानें
सीएम सहित 6 कैबिनेट मंत्रियों का कार्यक्षेत्र
सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन विभागों का कार्यभार सौंपा गया है: वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला और बाल विकास (WCD), सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना और जनसंपर्क (I&PR), सतर्कता और आंतरिक राजस्व (AR)। इसके अलावा, कोई भी अन्य विभाग किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपा गया है।
डिप्टी सीएम प्रवेश शर्मा
प्रवेश शर्मा को पीडब्ल्यूडी सिंचाई, विधायी मामले, जल संसाधन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव संभालने की ज़िम्मेदारी दी गई है।
कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा को कानून और न्याय, रोज़गार, भाषा, पर्यटन, कला, संस्कृति और श्रम मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। श्रम मंत्री के रूप में वह क़ानूनी मामलों और सांस्कृतिक विकास के प्रमुख के तौर पर भी काम करेंगे।
आशीष सूद
आशीष सूद को गृह, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और ऊर्जा विभाग का कार्यभार दिया गया है। उन्हें मुख़्यतौर पर शिक्षा नीतियों, सुरक्षा और शासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करना होगा।
पंकज सिंह
पंकज सिंह को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, और स्वास्थ्य विभाग की जानकारी दी गई है। वह उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए काम करेंगे जो सार्वजनिक कल्याण के साथ शहरी गतिशीलता पर असर डालता है।
रविंद्र इंद्राज
रविंद्र इंद्राज अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण, चुनाव से जुड़े मामले और सहकारी शासन से जुडी ज़िम्मेदारियों को संभालेंगे।
मनजिंदर सिंह
मनजिंदर सिंह सिरसा उद्योग, खाद्य और आपूर्ति, वन और पर्यावरण विभाग की अगुवाई करने के साथ आर्थिक विकास और सतत विकास की पहलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
बता दें, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक नोटिफ़िकेशन के अनुसार, कार्यभार के आवंटन के लिए औपचारिक अनुमति दी है।
वहीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप पार्टी की आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’