खबर लहरिया Blog Biparjoy Cyclone को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट, गुजरात में दिखेगा चक्रवात का असर

Biparjoy Cyclone को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट, गुजरात में दिखेगा चक्रवात का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार से गुजरात राज्य तेज हवाओं और गरज का अनुभव कर सकता है। आगे कहा, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गुजरात के सभी जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

                                                                     बिपरजॉय चक्रवात की सांकेतिक फोटो/ सोशल मीडिया

Biparjoy Cyclone (चक्रवात बिपरजॉय) को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के तटीय इलाकों में चेतावनी ज़ारी कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के उत्तर की तरफ शिफ्ट होने और अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग द्वारा किये गए ताज़ा ट्वीट के अनुसार, VSCS BIPARJOY पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर, 08 जून को भारतीय समय अनुसार 05:30 बजे केंद्रित है और बताया गया कि यह चक्रवात गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 910 किमी दक्षिण-पश्चिम में और तेज़ होगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

                                     चक्रवात की दिशा के बारे में बताते हुए ग्राफिक/ ट्विटर – आईएमडी

गुजरात में दिखेगा बिपरजॉय चक्रवात का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार से गुजरात राज्य तेज हवाओं और गरज का अनुभव कर सकता है। आगे कहा, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गुजरात के सभी जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इन तीन दिनों में सूरत, नवसारी, डांग, वलसाड, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जैसे जिलों में बिजली गिरने के साथ हल्की गरज के साथ बूंदे पड़ने की संभावना है। चक्रवात ‘बिपरजॉय’ इस साल अरब सागर में आने वाला पहला तूफान है।

केरल में मानसून की धीमी शुरुआत

टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की रिपोर्ट के अनुसार, खतरनाक चक्रवाती तूफ़ान बिपरजोय के अगले 12 घंटों में और तेज़ होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, चक्रवात का गोवा राज्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह भारत के पश्चिमी तट से बहुत दूर है और यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है।

अरब सागर में आये पहले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बहुत तीव्र गति से गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। इससे केरल में मानसून की धीमी शुरुआत होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि केरल में दो दिन के अंदर मानसून शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। हालांकि, यह भी कहा गया कि चक्रवाती तूफान मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल के ऊपर इसकी शुरुआत हल्की रहेगी।

आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान केरल पर मॉनसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इसमें कहा गया है कि केरल में मानसून की शुरुआत से जुड़ी नवीनतम मौसम संबंधी विशेषताओं के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाएं चल रही हैं और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के तटों को कवर करने वाले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।

ये भी देखें – बदलते मौसम में सेहत का ऐसे रखें ध्यान, जानें तरीका….। हेलो डॉक्टर

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke