आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत आज शनिवार 7 फरवरी से होगी। आज भारत का पहला मुकाबला यूएसए की टीम से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे (IST) से खेला जाएगा, जहाँ दोनों टीमें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये मैदान पर उतरेंगी।
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज से है। क्रिकेट प्रीमियों को विश्व कप का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग पहले से ही टिकट बुक करा लेते हैं ताकि अपनी पसंदीदा टीम के मैच को करीब से देख सकें। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलता देख आखिर किसकी आवाज नहीं निकलेगी। स्टेडियम में बैठकर जोर-जोर से अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम पुकार कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का मजा ही अलग है।
यह विश्व कप7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जायेगा। इससे पहले 2024 में हुए टी20 विश्व कप में भारत ने यह ख़िताब जीता था। इस बार टूर्नामेंट में भारत मौजूदा टी20 विश्व कप विजेता के रूप में प्रेवश करेगा। हाल ही में भारत बनाम नूज़ीलैण्ड के टी20 सीरीज के पांचवे और आखिरी मैच में ईशान किशन फॉर्म में दिखे जब उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। यह शतक उन्होंने केवल 42 गेंदों में पूरा किया। इसके अलावा भारतीय टीम इस T-20 विश्व कप के लिए बहुत ही मजबूत दिख रही है। सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में है। कप्तान सूर्या कुमार यादव का बल्ला भी जोरों से चलना शुरू कर चुका है। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीन पचासे मार कर उन्होंने विश्व कप से पहले अपने इरादे साफ़ कर दिए है।
तिलक वर्मा की भी T-20 स्क्वाड में वापसी हो चुकी है और साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वार्म-अप मैच में उन्होंने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन 19 गेंदों में 45 रन बनाकर दे दिया है। संजू सैमसंग हालाकि ख़राब फॉर्म के चलते टॉप 11 में अपनी जगह नहीं बना पा रहे है वहीं गेंदबाज़ी में अर्शदीप और जसप्रीत भूमराह के साथ T-20 रैंकिंग में नंबर 1 खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती का जादू फील्ड पर लगातार देखने को मिल रहा है।
विश्व कप से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2026 tickets : आईसीसी टी20 विश्व कप मैचों की टिकट ऑनलाइन कहां से खरीदें? जानें
आपको बता दें कि बांग्लादेश ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। बांगलदेश के बहिष्कार का समर्थन पाकिस्तान ने भी किया और आईसीसी के फैसले की आलोचना भी की। पाकिस्तान सरकार ने भारत बनाम पाकिस्तान जोकि 15 फरवरी को होने वाला है खेलने से भी इंकार कर दिया है।
5 फरवरी 2026 को खबर सामने आई है कि श्रीलंका ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर उनसे टी20 विश्व कप में भारत का सामना करने से इनकार करने के अपने फैसले पर फिर से सोचने को कहा है।
T20 World Cup, 2026 भारत की टीम (Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
T20 World Cup, 2026 यूएसए (अमेरिका) की टीम (Squad)
मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीस गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजीगे, शैडली वैन स्काल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर,अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजन
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें
भारत में टी20 विश्व कप 2026 मैच को लाइव जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
