खबर लहरिया Blog मकर सक्रांति के बाद पन्ना जिले में लगता है ये विशाल अजयपाल मेला

मकर सक्रांति के बाद पन्ना जिले में लगता है ये विशाल अजयपाल मेला

पन्ना जिले में हर साल मकर सक्रांति के दुसरे दिन लगने वाला अजयपाल मेला इस साल भी 16 जनवरी 2020 को मनाया गया| जहाँ का घडि़या गुल्ला बहुत ही फेमस है| मेला घुमने आने जाने वाले सभी लोग इस मेले का घडि़या गुल्ला जरूर ही खरीदते हैं|


अजयपाल मेला  में सबसे अधिक फेमस होने वाला ये घड़ियां गुल्ला एक तरह कि मिठाई है जो हर साल इसी सीजन आती है| यह सफेद कलर की हाथी घोड़ा ऊंट के आकार में बनाई जाती है| जिसे देखकर बच्चे बहुत खुश होते हैं और बड़े शौक से चाव के साथ मजा ले कर खाते हैं| इस समय हर दुकान में यह घडि़या गुल्ला मिलेंगें और अन्य मिठाइयों से सस्ते दम में 60 रुपये किलो बिकता है| इसीलिए सभी से लोग आसानी से खरीद भी लेते हैं|

यह देखिए बांस के लकड़ी की टोकरी जबकि अब प्लास्टिक अधिक यूज किया जा रहा है| इसलिए लकड़ी की टोकरी अब कम यूज होने लगी हैं और लोगों का व्यापार समाप्त होने की कगार में है| यह एक छोटा व्यवसाय है जिसे लोग घर में तैयार करते हैं और फिर मार्केट में बंचते है|

मेले के लिए काफी दिन पहले से दुकान वालों ने इन टोकरियों कि तैयारी की होगी तब जाकर इन लोगों ने इतनी टोकरियां बना पाई हैं| जिसे लघु उद्योग कहते हैं दुकान वालों का कहना है प्लास्टिक अधिक यूज होने के कारण लकड़ियों का सामान कम लेते हैं लोग और उनका धंधा भी बहुत कमजोर होता जा रहा है| पहले की अपेक्षा अब अच्छी कमाई नहीं होती| इसी धंधे में जब प्लास्टिक नहीं चलता था| तब इसका प्रयोग किया जाता था| जबकि ये घरेलू और लघु उद्योग है जिससे घर में महिलाएं बनाती हैं और उनके पति या बेटे मार्केट में टोकरी को बेचते थे पर अब उतनी नहीं बिकती|