बांदा, पूर्व प्रवाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखिए डायरेक्ट फील्ड से लाइवस्तावित कार्यक्रम के तहत कुछ देरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 दिसंबर रविवार की दोपहर बांदा पहुंचे। कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उनका हेलीकॉप्टर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड के बजाए तिंदवारी में आनन फानन तैयार अस्थाई हेलीपैड पर उतारा गया। यहां पर उन्होंने कान्हा गौशाला में में गाय व बछड़ों को गुड़ खिलाया और व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां से वह सड़क मार्ग से बांदा कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए तो अफसरों के चेहरों पर हवाइयां छा गईं। अफसरों ने सड़क खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर से ही मुख्यमंत्री के कृषि विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने की रणनीति बनाई थी। कृषि विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक भी की।
बाँदा के तिंदवारी में मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से कर्फ्यू जैसे स्थितिकविता बुंदेलखंडी बाँदा से लाइव
Posted by Khabar Lahariya on Sunday, December 8, 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी से सीधे तिंदवारी दोपहर 1:58 बजे पहुंचे। यहां कान्हा पशु आश्रय स्थल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। गौशाला में मुख्यमंत्री अपने हाथों से गाय और बछड़ों को गुड़ खिलाने का प्रयाश करते रहे और गोवंश के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाक में निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं। यहां से मंडलीय बैठक के लिए कृषि विश्वविद्यालय के लिए सड़क मार्ग से वह रवाना हुए तो अफसरों के चेहरे से हवाइयां उडऩे लगीं क्योंकि, अफसरों ने रूट खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से ही मुख्यमंत्री के विवि पहुंचने की रूपरेखा बनाई थी। कृषि विश्वविद्यालय में वह मंडलीय अधिकारियों के साथ अपराध, कानून, विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा किये।
बताते चलें कि पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 12:50 बजे कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन, बाद में कार्यक्रम में अचानक हुए बदलाव के तहत मुख्यमंत्री सीधे तिंदवारी पहुंच गए। यहां जिला प्रशासन द्वारा मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस पर पुलिस से काफी नोकझोक भी हुई है। उनके तक चाटुकार और जिला प्रशासन की चहेती मीडिया ही उनके साथ राह पाई। महिला पत्रकारों से पुलिस ने अभद्रता की। बैठक के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ रात भर में विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार की है। डीएम व एसपी सुबह से कार्यक्रम स्थलों का जायजा ले रहे हैं। कान्हा पशु आश्रय स्थल, तिंदवारी में गायों को साबुन से नहलाया गया है। बीमार गायों को हटा दिया गया है। कहां हटाया गया इसके लिए कई तरह की बातें सुनने को मिलीं। दबी जुबान किसी ने कहा कि गायों को जिंदा दफना दिया गया। हृष्ट पुष्ट गायों को लोगों के घरों से लाकर बांध दिया। उनको साबुन से नहला दिया गया था। यही नहीं गोवंशों के सामने भूसे के साथ पौष्टिक चारा भी डाला गया है। थाना, ब्लाक कार्यालय और पीएचसी को भी सजाया-संवारा गया है। तिंदवारी मेन सड़क से गौशाला तक जाने के लिए सड़क भी बनवाई गई थी। जब हम लोगों से मिले तो बहुत लोग और यूथ हतोउत्साहित थे। उनका कहना था ये सब करने से किस तरह का फायदा होगी। एक रात में कायापलट करने वाला प्रशासन कानून, स्वास्थ्य और विकास में बदलाव करेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज तिंदवारी में बनी गौशाला का निरीक्षण किया जिसको उनके आने से पहले वहां की सारी…
Posted by Khabar Lahariya on Sunday, December 8, 2019