खबर लहरिया ताजा खबरें ???? Whatsapp ग्रुप में जुड़ने से कैसे बचें? | Technical Gupshup

???? Whatsapp ग्रुप में जुड़ने से कैसे बचें? | Technical Gupshup

नमस्कार, मेरा नाम ललिता है और मैं लेकर आई हूँ टेक्नॉलाजी गपशप।

क्या आप भी दिनभर व्हाट्सएप ग्रुप के मैसेस की खिच-खिच से परेशान हैं? क्या आपको भी बिना मर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर दिया जाता है?-मेरे साथ तो ऐसा बहुत होता है। तो चलिए जानते हैं कैसे मिल सकता है आपको इन ग्रुप्स से छुटकारा।

अक्सर यह बात सुनने में आती है की एडमिन अपनी मर्जी से ग्रुप में यूजर्स को जोड़ लेते हैं। दिनभर मैसेज, वीडियो ग्रुप में आते रहते हैं, ग्रुप में शेयर होने वाले मैसेस, फोटो वीडिओ से स्टोरेज और डेटा तो बर्बाद ही होता है साथ ही लोगों का समय भी बर्बाद होता है और कई बार फोन काम करना बंद कर देता है। साथ ही साथ आप किसी ग्रुप में नहीं भी जुड़ना चाहते हो लेकिन फिर भी आपको उसमे जोड़ दिया जाता है । जिससे झुंझलाहट भी होने लगती है। गुस्से में ग्रुप से लेफ्ट होने के बाद भी एडमिन द्वारा दोबारा जोड़ लिया जाता है। इन सब समस्याओं से छुटकारा पाना है तो विडिओ अंत तक जरूर देंखें।

व्हाट्सप्प में एक ऐसा फीचर है, जिसके इस्तेमाल से यूज़र को बिना उसकी मर्ज़ी के कोई ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा। इसके लिए आपको पहले व्हाट्सप्प की Settings फिर Account उसके बाद Privacy और फिर Groups पर जाना होगा। यहां आपको Everyone, My Contacts और Nobody का ऑप्शन मिलेगा।

यदि आप Nobody को चुनते हैं तो आपको ग्रुप में एड करने के लिए ग्रुप एडमिन को आपको ग्रुप में एड होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इस रिक्वेस्ट में आप ग्रुप मैंमबर्स और ग्रुप डिस्क्रिप्शन देखकर ग्रुप में एड या फिर ग्रुप जॉइन करने की रिक्वेस्ट को कैंसल कर सकते हैं।और ऐसे आपको ढेर सारे ग्रुपों के मैसेज की खिच-खिच से छुटकारा मिल सकता है।

कैसा लगा आपको हमारा यह विडिओ कमेन्ट बॉक्स में बताइये और आगे आने वाले वीडियोस में आप किस टेक समस्या का समाधान चाहते है वो भी हमें लिखकर बताएं।

अगले शो में फिर मिलेंगे तब तक के लिए गुड बाय।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke