खबर लहरिया जिला सफाई करना कैसे है अपशकुन? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

सफाई करना कैसे है अपशकुन? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

‘घर का कोई सदस्य बाहर जाये तो नहीं करते यह काम, होता है अपशकुन’ – ये है हमारे शो बोलेंगे बुलवाएंगे का आज का मुद्दा। समाज में आज भी वही रूढ़िवादी विचारधारा चली आ रही है। न चाहते हुए भी लोग वह कार्य करते हैं जिसमें उनकी हाँ नहीं होती। आज मैं ऐसे ही पितृसत्तात्मक सोच से जुड़े मुद्दे पर बात करूंगी जो लोगों के बताने के अनुसार ऐसा है। कुछ हुआ नहीं फिर भी लोगों का मानना है कि अगर कोई घर से बाहर जाता है तो उसके जाने के बाद तुरंत झाड़ू नहीं लगानी है। तुरंत नहाना नहीं है, खाली बर्तन नहीं रखने हैं, ये सब करने से अपशकुन होगा। बदलते समय के साथ कुछ लोगों में बदलाव आया है बस कुछ लोगों में। चलिए जानते हैं उन कुछ में से बचे हुए लोग इस बारे में क्या कहते हैं।

ये भी देखें –  महिलाएं ऐसा नहीं करेंगी तो कुलदेवता हो जाएंगे नाराज़ | बोलेंगे बुलवाएंगे

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke