खबर लहरिया Blog Hockey Men’s World Cup 2023 : हॉकी वर्ल्ड कप में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें खेले जाने वाले मैचों का पूरा शेड्यूल

Hockey Men’s World Cup 2023 : हॉकी वर्ल्ड कप में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें खेले जाने वाले मैचों का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया अपना पहला मैच शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे।

                                                                                                फोटो साभार – Twitter/Hockey India

Hockey Men’s World Cup 2023 : ओडिशा, कटक के बाराबती स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान कई फिल्मी सितारों ने भी इसमें हिस्सा लिया। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से होगी व 29 जनवरी 2023 को आखिरी मैच खेला जाएगा। बता दें, हॉकी वर्ल्ड कप का यह 15वां संस्करण है।

टीम इंडिया अपना पहला मैच शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे।

ये भी देखें – गिल्ली-डंडा, छुपन-छुपाई इत्यादि बचपन के वो खेल जो आज बस याद बन गए

ग्रुप में टॉप करने वाली टीम को मिलेगी क्वार्टरफाइनल में जगह

                                             साभार – Hockey India/ Twitter

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं जिन्हें 4 ग्रुप्स में बांटा गया है। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बागडोर हरमनप्रीत सिंह बतौर कप्तान निभा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शेड्यूल के मुताबिक़ इस वर्ल्ड कप में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। हर ग्रुप के विजेता को सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं हर ग्रुप से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्रॉसओवर राउंड खेलेंगी व विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में जायेगी।

27 जनवरी को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 29 जनवरी को भुवनेश्वर में शाम 7 बजे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेलेंगी। 29 जनवरी को ही तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला जाएगा।

भारत दूसरी बार कर रहा हॉकी वर्ल्ड कप की मेज़बानी

भारत को दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेज़बानी करने का मौका मिला है। इससे पहले साल 2018, भुवनेश्वर में भारत द्वारा वर्ल्ड कप की मेज़बानी की गयी थी। उस समय बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी व हॉकी वर्ल्ड कप विजेता बनी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

जानें हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में खेले जाने वाले मैचों का शेड्यूल

                                                                                                                    फोटो साभार – सोशल मीडिया

13 जनवरी

अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस (भुवनेश्वर)- दोपहर 3:00 बजे
इंग्लैंड बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम स्पेन (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

14 जनवरी

न्यूजीलैंड बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम मलेशिया (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम कोरिया (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

15 जनवरी

स्पेन बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
इंग्लैंड बनाम भारत (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

16 जनवरी

मलेशिया बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

17 जनवरी

कोरिया बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम बेल्जियम (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

19 जनवरी

मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम चिली (भुवनेश्वर) – दोपहर 3:00 बजे
स्पेन बनाम इंग्लैंड (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम वेल्स (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

20 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
फ्रांस बनाम अर्जेंटीना (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम जापान (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
कोरिया बनाम जर्मनी (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

24 जनवरी

पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

25 जनवरी

तीसरा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
चौथा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

26 जनवरी

प्लेसमेंट मैच (9वें से 16वें स्थान के लिए)

27 जनवरी

पहला सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

29 जनवरी

ब्रॉन्ज मेडल मैच – शाम 4:30 बजे
स्वर्ण पदक मैच – शाम 7 बजे

(स्त्रोत – स्पोर्ट्स स्टार)

हॉकी विश्व कप को लेकर पीएम ने किया ट्वीट

भारत में आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ”ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।”

 

भारत 1975 से नहीं जीता पदक

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में 16 टीमें नंबर-1 बनने के लिए संघर्ष करती हुई नज़र आएँगी। बता दें, भारतीय टीम 1975 के बाद से हॉकी में पदक जीतने में नाकामयाब रही है। भारत को ग्रुप-डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। इस महीने की 19 जनवरी को वेल्स से मैच खेलने से पहले 15 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

भारत को 1975 के बाद से ही हॉकी वर्ल्ड कप जीतने का इंतज़ार रहा है। इस बार फिर हॉकी प्रेमियों की उम्मीद टीम इंडिया से लगी हुई है। देखते हैं, इस बार टीम इण्डिया का यह इंतज़ार खत्म होता है या नहीं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke