हॉकी एशिया कप फाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर जीत हासिल की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार 8 सितंबर, 2025 को भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। भारत इस जीत की बदलौत अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले 2026 के एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ पुरुष हॉकी विश्व कप) पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह मैच बिहार के राजगीर स्टेडियम में कल रविवार 7 सितम्बर 2025 को खेला गया। इसी के साथ भारत ने चौथा हॉकी एशिया कप ख़िताब अपने नाम किया।
पुरुष हॉकी एशिया कप जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए की घोषणा
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए मिलेंगे। इसकी घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार 8 सितंबर, 2025 को सोशल मीडिया X पर पोस्ट के माध्यम से की। इसके साथ ही टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार (7 सितंबर, 2025) को राजगीर में हीरो एशिया कप के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया।
राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025
बिहार के राजगीर में हो रहे पुरुष हॉकी एशिया कप इस बार काफी रोमांचक रहा। हॉकी प्रेमियों में भी इस बार काफी उत्सुकता देखी गई, जिसका अंदाजा स्टेडियम के खचाखच भरे होने से लगाया जा सकता था।
हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और कोरिया का मुकबला
भारत ने हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए चीन को 7-0 से हराया था, जबकि कोरिया ने शनिवार 6 सितम्बर को अपने-अपने सुपर 4 मुकाबलों में मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार 7 सितम्बर को भारत और कोरिया के बीच मुकाबला शानदार रहा। पहले ही 30 सेकंड में सुखजीत सिंह ने गोल मारा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए। इस मैच को जीतने में मुख्य भूमिका दिलप्रीत सिंह की रही। वहीं अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में मारा। भारत को जीताने के लिए सुखजीत और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया। कोरिया की ओर से डैन सोन ने एकमात्र गोल किया। भारतीय हॉकी टीम का फाइनल में भी डिफेंस काफी अच्छा था। गेंद छूटते ही हर खिलाड़ी ने बचाव के लिए दौड़ लगा दी थी।
अद्भुत प्रदर्शन!
राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DCZQfuNpjs
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 7, 2025
हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का प्रदर्शन
इस टूर्नामेंट में भारत की भले ही धीमी शुरुआत थी लेकिन लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा भारत ने लगातार तीन बड़ी जीत हासिल की।
भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की।
भारत ने चीन को 7-0 से हराकर जीत दर्ज की।
कोरिया के खिलाफ 4-1 से मैच जीता।
भारत ने चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप का ख़िताब
भारत ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में हॉकी एशिया कप का ख़िताब जीता था।
2003 – पाकिस्तान को हराकर
2007 – दक्षिण कोरिया को हराकर
2017 – मलेशिया को हराकर
अब हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में कोरिया को हराकर जीत हासिल कर चौथी बार हॉकी एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’