खबर लहरिया क्राइम महात्मा गांधी की हत्या को फिर से दौहराने के जुर्म में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव हुई गिरफतार

महात्मा गांधी की हत्या को फिर से दौहराने के जुर्म में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव हुई गिरफतार

साभार: ट्विटर

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय, जो महात्मा गांधी की हत्या को फिर से दौहराने के जुर्म में सूत्रों में थी, को अलीगढ़ पुलिस ने बुधवार को उनके पति अशोक पांडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामने आए एक वीडियो में, पूजा को महात्मा गाँधी के पुतले को हवाई पिस्तौल से मारते हुए और उसके बाद गांधी पार्क में हिंदू महासभा कार्यालय में जलाते हुए देखा गया था।

इसी विडियो में एबीएचएम के सदस्यों द्वारा नाथूराम गोडसे को माला पहनाते हुए भी देखा गया था।

पूजा, उसके पति और एबीएचएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सहित नौ लोगों के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज की गई है।

उन पर आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, और सद्भाव के रखरखाव के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण कार्य करना) और 295-ए (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कार्य करना, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना है) और 147 (दंगा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुतला जलाने के आरोपियों के खिलाफ विशेष अधिकार अधिनियम भी लागू किया गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए कि उन्होंने गांधी की हत्या की नक़ल कर उसे फिर से दर्शाया, अशोक पांडेय ने बताया कि “हमें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता क्योंकि देश रावण दहन को फिर से दौहरा कर उसे बड़ी ही धूमधाम से मनाता है। हमने अपने कार्यालय परिसर के अंदर इस कृत्य को अंजाम दिया। गांधी बँटवारे के लिए भी जिम्मेदार थे,जिसमे 10 लाख से अधिक हिंदुओं की मौत हो गई थी”।

जबकि कांग्रेस के अनुसार इस घटना में भाजपा सरकार द्वारा समर्थन जताया गया है।