पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक के बेंगलुरु में भारी वर्षा और जलभराव देखा गया। इसके साथ ही मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश ने दस्तक दी। भारतीय मौसम विभाग / The India Meteorological Department (IMD) के अनुसार आज 21 मई 2025 को दिल्ली में आंधी और तेज बारिश की सम्भावना है।
मौसम विभाग ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक में भी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतवानी और रेड अलर्ट
कर्नाटक के बेंगलुरु में 18 मई से लगातार भारी वर्षा की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने 24 मई तक कई इलाकों में भारी बारिश की चेतवानी दी है। सोशल मीडिया पर द हिन्दू ने बेंगलुरु में जलभराव का वीडियो दिखाया जहां घरों तक में पानी भर गया है।
— The Hindu-Bengaluru (@THBengaluru) May 20, 2025
कर्नाटक में 21 और 22 मई को रेड अलर्ट
आईएमडी ने 21 मई और 22 मई की सुबह 8.30 बजे तक तटीय कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 204.5 मिमी से अधिक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना बताई है। 26 मई की सुबह 8.30 बजे तक तटीय क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इसमें 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच भारी वर्षा की सम्भावना बताई।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार 19 मई 2025 को तीन लोगों की मौत हो गई। 63 वर्षीय मनमोहन कामथ और सुरक्षा गार्ड के बेटे 12 वर्षीय दिनेश की दक्षिण बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट द्वितीय स्टेज स्थित डॉलर्स कॉलोनी के मधुवना अपार्टमेंट में भरे पानी भर जाने से निकलने के दौरान बिजली के झटके से मौत हो गई। 500 घरों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
कर्नाटक में भारी बारिश से सड़के जाम
बेंगलुरु के कई अंडरपास और फ्लाईओवरों पानी से भर गए जिसकी वजह से यातायात कई घंटों के लिए प्रभावित हुई। बेंगलुरु के कई इलाकों में सार्वजनिक बस सेवाएं ठप हो गईं।
दिल्ली में बारिश की संभावना
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। दिल्ली के लिए भारतीय मौसम विभाग ने 21 और 22 मई को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
मुंबई में येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 मई तक मुंबई और आस-पास के शहरों में बारिश बढ़ने का अनुमान लगाया है। इस सप्ताह महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज़ हवाएँ जारी रहेंगी, क्योंकि पूर्वी-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के लिए ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक में येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में 25 मई तक हल्की बारिश की सम्भवना
भारतीय विभाग के अनुसार 21 मई से लेकर 25 मई 2025 तक पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारे होने की सम्भवना जताई है।
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 21-05-2025 pic.twitter.com/LRF2BKTn99
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) May 21, 2025
यूपी के ग्रामीण इलाकों में मौसम का हाल
अयोध्या में कल 20 मई 2025 को बारिश और तूफान देखा गया था जिससे मौसम थोड़ा खुशनुमा हुआ। इसके बावजूद आज 21 मई 2025 को दोपहर में फिर से तेज धूप की वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है। लखनऊ में आज मौसम का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है जो दोपहर में 42 डिग्री तक जाने की सम्भवना बताई है। बारिश का बेमौसम बरसना लोगों के कई मुश्किलें खड़ी कर देता है। दक्षिणी इलाकों में भारी वर्षा का असर बाकी राज्यों पर दिखाई दे रहा है।
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’