खबर लहरिया Blog WPL 2025: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – टाटा महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच आज

WPL 2025: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – टाटा महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच आज

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच आज शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को गुजरात में बड़ोदा के कोटाम्बी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। आज का मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। WPL का आखिरी व फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस टीम की कप्तान ऐश गार्डनर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तान स्मृति मंधाना की तस्वीर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)

लेखन – सुचित्रा 

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL) को लेकर लोगों में रूचि बढ़ गई है। प्रमुख महिला टी20 लीग का तीसरा संस्करण चार शहरों में आयोजित किया जाएगा। यह शहर हैं – बड़ोदा, बेंगलुरु, लखनऊ व मुंबई। महिला प्रीमियर लीग में 5 टीमें शामिल हैं जिनके नाम हैं – दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स।

आज का मैच – गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

WPL 2025 GG Team: गुजरात जाइंट्स की टीम

एशले गार्डनर, हरलीन देओल, प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ट, सयाली सतघरे, डेनियल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमालथा, मेघना सिंह, सिमरन सेख, डिएंड्रा डॉटिन, फोएबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर

WPL 2025 RCB Team: रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर टीम

आशा शोभना, वीजे जोशीथा, ऋचा घोष, डैनी व्या, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, एलिस पैरी, प्रेमा रावत, स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वरेहम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनक्स

गूगल डूडल / Google Doodle आज क्रिकेट मैच के अंदाज में

गूगल ने भी डूडल के साथ महिला क्रिकेट मैच की शुरुआत को बड़े नए अंदाज में दर्शाया है। आप आज अगर गूगल पर जाकर देखेंगे तो आपको दो एनिमेटेड पक्षी पिच पर दिखाई देंगे। एक पक्षी बैट से बॉल को मारते दिखाया गया है और गेंद हवा में दिखाई दे रही है। इस तरह से दूसरी और भी एक पक्षी हेलमेट पहने हुए है और दोनों पंख खोले हुए है। इस तरह की तस्वीर आपको भी क्रिकेट की दुनिया से अवगत कराती है। आप इस तस्वीर को नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं।

गूगल डूडल / Google Doodle की तस्वीर (फोटो साभार: गूगल)

डूडल पर क्लिक करें

डूडल पर क्लिक करने पर आपको महिला प्रीमियर लीग 2025 से जुड़े मैच और खबरें दिखाई देंगी। इसे खास तौर पर टूर्नामेंट का जश्न मनाने के लिए और आसानी से जानकारी हासिल करने के लिए बनाया गया है।

महिला प्रीमियर लीग 2025: बड़ोदा में खेले जाने वाले मैच
14 फरवरी 2025 – गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
15 फरवरी 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
16 फरवरी 2025 – गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
17 फरवरी 2025 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
18 फरवरी 2025 – गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
19 फरवरी 2025 – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2025 का फ़ाइनल मैच 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *