वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन इन दावों की ज़मीनी हकीकत क्या है? आज हमारी टीम पहुँची है चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम तेरवा, जहाँ बीते 5 साल में हुए विकास कार्यों की पड़ताल की गई। सड़क, पानी, बिजली, नाली, आवास और सरकारी योजनाओं को लेकर जनता की राय क्या है — सब कुछ इस ग्राउंड रिपोर्ट में। ग्राम तेरवा में विकास के दावे और हकीकत के बीच का फर्क साफ नज़र आता है। जनता की कई उम्मीदें अधूरी रह गईं और अब ग्राम पंचायत चुनाव एक बार फिर सामने हैं। नए चेहरे, नए वादे और वही पुराने सवाल।
ये भी देखें –
UP Mahoba: विकास भवन के पीछे बसी बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’