खबर लहरिया Blog Grammy Award 2023 : भारतीय संगीतकार रिकी केज को मिला ग्रैमी अवार्ड, वहीं बियॉन्से ने 5 अवार्ड के साथ रचा इतिहास

Grammy Award 2023 : भारतीय संगीतकार रिकी केज को मिला ग्रैमी अवार्ड, वहीं बियॉन्से ने 5 अवार्ड के साथ रचा इतिहास

भारतीय संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। ग्रैमी 2023 में रिकी केज को उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए अवॉर्ड दिया गया।

                                                                      पॉप स्टार बियॉन्से व भारतीय संगीतकार रिकी केज ग्रैमी वार्ड 2023 में ( फोटो साभार – ट्विटर)

Grammys 2023 Winners: लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए 65वें ग्रैमी अवॉर्ड दुनियाभर के म्यूजिशियन्स के लिए एक बेहद ही यादगार पल रहा। इसमें विश्वभर के संगीतकारों के बीच कड़ा कॉम्पिटिशन भी देखने को मिला। बता दें, ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में सभी वर्गों में जीते हुए नामों की घोषणा हो गयी है।

बियॉन्से ने ग्रैमी में रचा इतिहास

इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड 2023 में पॉप स्टार बियॉन्से (Beyoncé) छाई रहीं। उन्होंने कुल 5 अवार्ड अपने नाम किये। यह बियॉन्से का 32वां ग्रैमी अवार्ड है जिसे जीतने के साथ ही वह उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना एक अलग हासिल कर लिया है। इसके साथ ही वह ग्रैमी के इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर बन गईं हैं।

 

रिकी केज ने बढ़ाया भारत का मान

इसके आलावा भारत के रिकी केज ने ग्रैमी अवार्ड जीतकर भारत का नाम ऊंचा कर दिया। भारतीय संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। बता दें, ग्रैमी 2023 में रिकी केज को उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए अवॉर्ड दिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिकी केज ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2015 में जीता था। तब उन्हें यह अवॉर्ड उनके एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए दिया गया था। दूसरा ग्रैमी उन्होंने 2022 में जीता और अब तीसरा 2023 में जीता है। रिकी केज की एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ 2021 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 30 से भी ज़्यादा देशों में परफॉर्म किया है।

वह ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं, “अभी-अभी मैंने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता। मैं बहुत ज़्यादा खुश और आभारी हूँ। मैं स्पीचलेस हूँ। मैं अपने देश भारत को ये अवॉर्ड समर्पित करता हूँ।”

बता दें, रिकी ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं की सूची :-

1. रिकॉर्ड ऑफ द ईयर : लिज्जो- अबाउट डैम टाइम

2. सॉन्ग ऑफ द ईयर (सॉन्गराइटर): बॉनी रैट- जस्ट लाइक दैट

3. बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस : एडेले- ईजी ऑन मी

4. बेस्ट डांस एंड इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: बियॉन्से- रिनाइसेंस

5. बेस्ट रैप एल्बम:कैंड्रिक लामर: मिस्टर मॉरेल एंड द बिग स्टेपर्स

6. बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम: बैड बनी- अन वेरानो सिन टी

7. बेस्ट पॉप डियो ग्रुप परफॉर्मेंस: सैम स्मिथ एंड किम पीट्रस- अनहॉली

8. बेस्ट R&B सॉन्ग: बियॉन्से- कफ इट

9. बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: हैरी स्टाइल्स- हैरीज हाउस

10. बेस्ट डांस एंड इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग: बियॉन्से- ब्रेक माई सोल

11. बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: कैंड्रिक लामर- द हार्ट पार्ट 5

12. बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस: ओजी ऊसबौर्न फिचरिंग टोनी इओमी- डिग्रेडेशन रूल्स

13. बेस्ट रॉक एल्बम: ओजी ऊसबौर्न- पेशेंट नंबर 9

14. बेस्ट ट्रेडिशनल R&B परफॉर्मेंस: बियॉन्से- प्लास्टिक ऑफ द सोफा

15. बेस्ट रैप सॉन्ग: केंड्रिक लामर – द हार्ट पार्ट 5

ये भी पढ़ें – Pervez Musharraf : दुर्लभ बीमारी से हुई मौत, जानें उनके जन्म व भारत से संबंध के बारे में

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke