खबर लहरिया असर बाँदा: अब इस गाँव की लड़कियां भी कर पाएंगी अपना सपना पूरा

बाँदा: अब इस गाँव की लड़कियां भी कर पाएंगी अपना सपना पूरा

बांदा जिला के ग्राम पंचायत रिसौरा की, पहाड पुर से नदवारा माइनर कि लगभग साढे तीन किलो मीटर सड़क में मई 2019 के महीने से काम चल रहा है| ये सड़क बुन्देलखण्ड प्राधिकरण निधि से बन रही है| इसके ठेकेदार सुरेश चंद्र गुप्ता हैं| लोगों का कहना है कि वह रिसौरा के मजरा बिन्दा के पुरवा में रहते है| उस पुरवा का तीन सौ वोटर है और उनके आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था| अगर कोई बीमार होता है तो एक कोस कंधा में लाद कर या चारपाई में चार लोग लेकर जाते थे क्योंकि गांव तक साधन ही नहीं जाता| कई बार तो महिलाओ के रास्ते में ही बच्चे हो गये है| इतना ही नहीं चाहे आज कि आई बहू हो पर इस रास्ते से बरसात में बिना कांछ लगाए नहीं निकल सकती| इस तरह कि परेशानी थी सन 1987 में ये सडक पास हुई थी तब भी बनने से रोक लगा दी थी| अब बहुत मुश्किल के बाद फिर से काम चालू हुआ है फिर भी काफी बात विवाद और अखबार में खबर निकालने के बाद अब बन रही है|