खबर लहरिया क्राइम छतरपुर में लापता बेटी का नहीं लगा सुराग 1 महीने से माँ उम्मीद का दिया जलाये बैठी है

छतरपुर में लापता बेटी का नहीं लगा सुराग 1 महीने से माँ उम्मीद का दिया जलाये बैठी है

छतरपुर में लापता बेटी का नहीं लगा सुराग एक महीने से माँ उम्मीद का दिया जलाये बैठी है | KhabarLahariya लापता बेटी का नहीं लगा सुराग नपाध्यक्ष के साथ पिता ने एसपी को दिया ज्ञापन छतरपुर। करीब एक माह पहले घर से अचानक लापता हुई बेटी का अब तक सुराग नहीं लगा। बेटी के पिता को संशय है कि कुछ लोग उसे अगुवा किए हैं। नपाध्यक्ष अर्चना सिंह के साथ पिता ने एसपी दफ्तर जाकर आवेदन देते हुए कुछ लोगों के नाम बताए हैं ताकि पुलिस उनके नंबरों को ट्रेस कर बेटी के बारे में जानकारी उपलब्ध करा सके। सिविल लाईन थाना अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले देवेन्द्र सिंह यादव नपाध्यक्ष अर्चना सिंह के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को वह शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर में पत्नि सीमा और पुत्री सोनम मौजूद थीं। सुबह करीब 4 बजे जब वह घर आया तो देखा कि उसकी पुत्री सोनम घर में नहीं है। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो सिविल लाईन थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने एक मई को आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला कायम कर लिया था। पिता का आशंका है कि उसकी पुत्री को अशोक यादव बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस यदि अशोक के भाई वीरू, कमलेश, दीपक, गोटीराम, गनेश आदि के नंबरों को ट्रेस करे तो जल्द से जल्द उसकी बेटी के बारे में पता चल जाएगा।