खबर लहरिया ताजा खबरें गिर वन की शेरनी ने लिया एक तेंदुए के बच्चे को गोद

गिर वन की शेरनी ने लिया एक तेंदुए के बच्चे को गोद

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

गुजरात के गिर वन में एक शेरनी ने एक महीने के तेंदुए के बच्चे को गोद लिया है। ये बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया है। गुजरात वन अधिकारियों ने दावा किया ये अनोखी घटना है। शेरनी इस शिशु तेंदुए को न केवल पाल रही है, बल्कि इसे अपना दूध भी पिला रही है। शेरनी के खुद भी दो बच्चे हैं, जिनके साथ वह इसका भी पालन कर रही है।

शेरनी को जंगल के पश्चिमी भाग में देखा जा रहा है। ये अनोखी घटना है, क्योंकि आमतौर पर शेर तेंदुए को मार देते हैं। लेकिन यहां शेरनी अपनी प्रवृति के उल्टा तेंदुए के बच्चे को पाल रही है, साथ ही इस बच्चे को अपने बच्चों से ही ज्यादा देखभाल कर रही है। गिर वन के पश्चिमी भाग के उप संरक्षक धीरज मित्तल के अनुसार ये शेरनी क्षेत्र के अन्य शेरों से भी शिशु तेंदुए की रक्षा कर रही है।