45°C की भीषण गर्मी में जहां लोग घरों में पंखे और कूलर के सामने बैठने को मजबूर हैं, वहीं प्रयागराज के जसरा ब्लॉक के कंजासा गांव में कुछ परिवार यमुना नदी के बीच नाव पर खाना बनाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। संगीता बताती हैं कि मई-जून की तपती गर्मी में यमुना नदी के बीच चलने वाली ठंडी हवाएं इतनी सुकून देती हैं कि घर लौटने का मन ही नहीं करता। नाव पर दाल-चावल, मछली-चावल, चोखा और कई देसी व्यंजन बनते हैं। पूरा परिवार चार महीने तक नदी में ही खाना बनाता, खाता, नहाता और रोजमर्रा के काम करता है।
ये भी देखें –
अयोध्या: भीषण गर्मी में सूखी राम की पैड़ी, सफाई कार्य से श्रद्धालु परेशान
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’